Gobindpur Assembly Seat: गोविंदपुर विधानसभा सीट पर यादव वोटर न बिगाड़ दें कामरान का खेल।। Bihar Election 2025

Tuesday, Sep 30, 2025-04:18 PM (IST)

Gobindpur Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक गोविंदपुर विधानसभा सीट भी है......नवादा जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर पहली बार 1967 में चुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस के अमरजीत प्रसाद विजयी हुए थे। 1969 में हुए चुनाव में लोकतांत्रिक कांग्रेस के युगल किशोर सिंह यादव जीते थे।1972 में हुए चुनाव में गोविंदपुर सीट पर कांग्रेस के अमृत प्रसाद फिर से यहां से चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे।1977 में हुए चुनाव में जनता पार्टी के भाटु महतो चुनाव जीतने में सफल रहे थे। 1980, 1985 और 1990 के चुनाव में कांग्रेस की गायत्री प्रसाद ही इस सीट से निर्वाचित हुईं थीं...लेकिन 1995 में हुए चुनाव में जनता दल के केबी प्रसाद ने कांग्रेस का दबदबा खत्म कर इस सीट को जीत लिया था। इसके बाद 1995 में गायत्री प्रसाद ने जेडीयू ज्वाइन कर इस सीट को जेडीयू के खाते में डाल दिया। 

PunjabKesari

फरवरी 2005 में हुए चुनाव में गोविंदपुर सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट कौशल यादव चुनाव जीतने में सफल रहे थे। अक्टूबर 2005 में हुए चुनाव में भी निर्दलीय प्रत्याशी कौशल यादव ही यहां से चुनाव जीते थे। इसके बाद कौशल यादव जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए और 2010 का चुनाव जीता।  2015 में कांग्रेस की इस सीट पर फिर से वापसी हुई और पूर्णिमा यादव इस सीट से चुनावी जीतने में सफल रहीं थीं। वहीं 2020 में यहां से आरजेडी के मोहम्मद कामरान ने सबको चित कर दिया था। 

Gobindpur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में गोबिंदपुर सीट पर आरजेडी के मोह्म्मद कामरान ने जीत हासिल की थी। कामरान को 79 हजार पांच सौ 57 वोट मिला था, जबकि जेडीयू उम्मीदवार पूर्णिमा यादव को 46 हजार चार सौ 83 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मोहम्मद कामरान ने पूर्णिमा यादव को 33 हजार 74 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी के उम्मीदवार रंजीत यादव 16 हजार एक सौ 11 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Gobindpur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में गोविंदपुर सीट पर कांग्रेस की पूर्णिमा यादव ने जीत हासिल की थी। पूर्णिमा यादव को 43 हजार 16 वोट मिला था, जबकि दूसरे स्थान पर बीजेपी की फूला देवी रहीं थीं। फूला देवी को 38 हजार पांच सौ 71 वोट मिला था। इस तरह से पूर्णिमा यादव ने फूला देवी को चार हजार तीन सौ 99 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद कामरान रहे थे। कामरान को कुल 32 हजार छह सौ 46 वोट मिला था।

PunjabKesari

Gobindpur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में गोविंदपुर में जेडीयू के कौशल यादव ने जीत हासिल की थी। कौशल यादव 45 हजार पांच सौ 89 वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे थे, जबकि दूसरे स्थान पर एलजेपी के के.बी. प्रसाद रहे थे। प्रसाद को कुल 24 हजार सात सौ दो वोट मिला था, जबकि तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद  कामरान को कुल 12 हजार दो सौ 84 वोट मिला था। 

PunjabKesari

Gobindpur Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में गोविंदपुर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी कौशल यादव ने जीत हासिल की थी। कौशल यादव को 41 हजार आठ सौ 59 वोट मिला था....जबकि दूसरे स्थान पर रहे आरजेडी के संजय कुमार प्रभात को 26 हजार पांच सौ 83 वोट मिला था। वहीं तीसरे स्थान पर एलजेपी के गौतम कपूर रहे थे। कपूर को कुल 10 हजार 9 वोट मिले थे। 

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में गोविंदपुर विधानसभा सीट पर आरजेडी ने बीजेपी पर 16 सौ 17 वोट की लीड बनाई थी। अगर 2020 के चुनाव के गुणा गणित को देखें तो तब गोविंदपुर सीट पर आरजेडी उम्मीदवार मोहम्मद कामरान ने 33 हजार 74 वोट की लीड बनाई थी। इस लिहाज से देखें तो 2020 की तुलना में 2024 आते आते आरजेडी ने गोविंदपुर में अपने बड़े सपोर्ट बेस को खो दिया है। ऐसे में आरजेडी से थोड़ी सी भी चूक हुई तो कामरान के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static