Wazirganj Assembly Seat: वजीरगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी की काट तलाश रहे हैं तेजस्वी यादव ।। Bihar Election 2025
Sunday, Sep 28, 2025-02:45 PM (IST)
Wazirganj Assembly Seat: बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक वजीरगंज विधानसभा सीट है....गया जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र गया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। परिसीमन के बाद 2008 में यह सीट बनी थी और इस पर पहली बार 2010 में चुनाव हुआ था। 2010 में वजीरगंज सीट से बीजेपी के वीरेंद्र सिंह विधायक बने थे। इसके बाद 2015 में हुए चुनाव में कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह यहां से चुनाव जीते थे, लेकिन 2020 के चुनाव में फिर से बीजेपी के टिकट पर वीरेंद्र सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था।
Wazirganj Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में वजीरगंज सीट पर बीजेपी के वीरेंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी। वीरेंद्र सिंह को 70 हजार सात सौ 13 वोट मिला था, जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार शशि शेखर सिंह 48 हजार दो सौ 83 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से वीरेंद्र सिंह ने शशि शेखर सिंह को 22 हजार चार सौ तीस वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार शीतल प्रसाद यादव 14 हजार एक सौ 73 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Wazirganj Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में वजीरगंज सीट से कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। अवधेश कुमार सिंह 80 हजार एक सौ सात वोट के साथ पहले स्थान पर रहे थे तो दूसरे स्थान पर बीजेपी के बीरेंद्र सिंह रहे थे, उन्हें 67 हजार तीन सौ 48 वोट मिला था। इस तरह से अवधेश कुमार सिंह ने वीरेंद्र सिंह को 12 हजार सात सौ 59 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। .वहीं 5 हजार आठ सौ 69 वोट के साथ नोटा तीसरे नंबर पर रहा था।
Wazirganj Assembly Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में वजीरगंज सीट पर बीजेपी के वीरेंद्र सिंह पहले स्थान पर रहे थे। वीरेंद्र सिंह को 38 हजार आठ सौ 93 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह रहे थे, उन्हें 21 हजार एक सौ 27 वोट ही मिल पाया था..इस तरह से वीरेंद्र सिंह ने अवधेश कुमार सिंह को 17 हजार सात सौ 66 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं तीसरे स्थान पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कमलेश कुमार वर्मा रहे थे। उन्हें 13 हजार छह सौ 93 वोट मिला था।
2024 के लोकसभा चुनाव में वजीरगंज विधानसभा सीट पर एनडीए ने महागठबंधन उम्मीदवार पर 23 हजार छह सौ 96 वोट की लीड बनाई थी। वजीरगंज विधानसभा सीट पर सबसे अहम भूमिका यादव और मुस्लिम वोटरों की है। इसके अलावा राजपूत, भूमिहार और रविदास समाज के वोटरों की भी यहां अच्छी खासी संख्या है। अगर इस समीकरण को देखें तो वजीरगंज सीट पर एनडीए उम्मीदवार को बढ़त मिल सकती है।