Rajauli Assembly Seat: क्या रजौली विधानसभा सीट पर कब्जा कायम रख पाएंगे तेजस्वी यादव? II Bihar Election 2025
Sunday, Sep 28, 2025-04:18 PM (IST)
Rajauli Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक रजौली विधानसभा सीट भी है। नवादा जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर पहली बार 1957 में चुनाव हुआ था और कांग्रेस के राम स्वरूप प्रसाद यादव यहां से निर्वाचित हुए थे। 1959 और1962 के चुनाव में भी कांग्रेस के टिकट पर राम स्वरूप यादव ही यहां से विधायक रहे थे। इसके बाद 1967 में हुए चुनाव में कांग्रेस की एस.देवी यहां से चुनाव जीतने में सफल रहीं थी। 1969 के चुनाव में बीजेएस के टिकट पर बाबूलाल यहां से चुनाव जीते थे। 1972 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर रजौली से बनवारी लाल चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। वहीं 1977 के चुनाव में यहां से बाबूलाल निर्दलीय चुनाव लड़े और जीतने में सफल रहे।
1980 के चुनाव में बनवारी राम ने जेएनपी के टिकट पर रजौली से लड़े थे और सभी विरोधियों को चित कर दिया था लेकिन 1985 में बनवारी राम निर्दलीय ही चुनाव लड़कर जीते थे। 1990 में बीजेपी के बाबूलाल यहां से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। वहीं 1995 में बाबूलाल जनता दल में चले गए और जनता दल के टिकट पर चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे लेकिन 2000 में हुए चुनाव में आरजेडी के राजाराम पासवान यहां से चुनाव जीते थे। 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में आरजेडी की टिकट पर नंद किशोर चौबे चुनाव लड़े और जीते लेकिन अक्टूबर 2005 में हुए चुनाव में बनवारी राम बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते थे। 2010 में बीजेपी की टिकट पर कन्हैया कुमार यहां से निर्वाचित हुए। वहीं 2015 और 2020 में रजौली सीट से आरजेडी के प्रकाश वीर यहां से चुनाव जीत गए थे।
एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में रजौली सीट पर आरजेडी के प्रकाश वीर ने जीत हासिल की थी। प्रकाश वीर को 69 हजार नौ सौ 84 वोट मिला था जबकि बीजेपी के कन्हैया कुमार को 57 हजार तीन सौ 91 वोट ही मिल पाया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अर्जुन राम 14 हजार तीन सौ 94 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा के चुनाव में रजौली से आरजेडी के प्रकाश वीर ने विरोधियों को मात दे दिया था। प्रकाश वीर को कुल 70 हजार पांच सौ 49 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के अर्जुन राम को कुल 65 हजार नौ सौ 34 वोट मिले थे। इस तरह से प्रकाश वीर ने अर्जुन राम को चार हजार छह सौ 15 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं तीसरे नंबर पर रहे नोटा पर कुल 5 हजार पांच सौ 41 वोट पड़े थे।
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में रजौली सीट पर बीजेपी के कन्हैया कुमार पहले स्थान पर रहे थे। कन्हैया कुमार को 51 हजार 20 वोट मिला था जबकि दूसरे स्थान पर रहे आरजेडी के प्रकाश बीर को 36 हजार नौ सौ 30 वोट मिला था। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस की बसंती देवी को 6 हजार दो सौ 99 वोट मिला था।
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में रजौली सीट पर बीजेपी के बनवारी राम ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। बनवारी राम को कुल 45 हजार छह सौ 99 वोट मिला था जबकि दूसरे स्थान पर रहे आरजेडी के नंद किशोर चौधरी को 36 हजार 622 वोट मिला था। वहीं तीसरे स्थान पर एलजेपी के प्रकाश वीर रहे थे, उन्हें कुल 5 हजार चार सौ 35 वोट मिला था।
2024 के लोकसभा चुनाव में रजौली विधानसभा सीट पर बीजेपी ने आरजेडी पर चार हजार चार सौ दस वोट से लीड बनाई थी। अगर बीजेपी ये बढ़त कायम रखेगी तो रजौली सीट पर फिर से भगवा परचम लहरा सकती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Belhar Assembly Seat: बेलहर विधानसभा सीट पर क्या तेजस्वी यादव कर पाएंगे कब्जा?।। Bihar Election 2025
