Kumhrar Assembly Seat: कुम्हरार विधानसभा सीट पर बीजेपी का रहता है दबदबा।। Bihar Election 2025

Saturday, Sep 20, 2025-04:07 PM (IST)

Kumhrar Assembly Seat: कुम्हरार विधानसभा सीट पटना जिले में स्थित है......यह विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। 2010 से पहले इस सीट का नाम पटना सेंट्रल था। साल 1977 में हुए चुनाव में जनता पार्टी के मोहम्मद शाहबुद्दीन विधायक चुने गए  थे। 1980 में यह सीट बीजेपी उम्मीदवार शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने जीत हासिल की थी। 1985 में कांग्रेसी कैंडिडेट अकिल हैदर चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। 1990 में फिर से यह सीट बीजेपी के खाते में आई और सुशील कुमार मोदी विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1995 और 2000 में भी सुशील कुमार मोदी ही विधायक चुने गए थे। फरवरी 2005 और अक्टूबर 2005, 2010, 2015 और 2020 में हुए चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अरुण कुमार सिन्हा लगातार चुनाव जीते थे।

PunjabKesari

Kumhrar Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में कुम्हरार सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अरुण कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। सिन्हा ने आरजेडी कैंडिडेट धर्मेंद्र कुमार को मात दिया था। सिन्हा को 81 हजार चार सौ वोट मिला था, जबकि धर्मेंद्र कुमार को 54 हजार नौ सौ 37 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अरुण कुमार सिन्हा ने धर्मेंद्र कुमार को 26 हजार चार सौ 63 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप कैंडिडेट राजेश रंजन पप्पू चार हजार तीन सौ 33 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Kumhrar Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में कुम्हरार सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अरुण कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। अरुण कुमार सिन्हा ने कांग्रेसी उम्मीदवार अकिल हैदर को 37 हजार दो सौ 75 वोटों से हराया था। अरुण कुमार सिन्हा को कुल 87 हजार सात सौ 92 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अकिल हैदर को कुल 50 हजार पांच सौ 17 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे एसएचएस के कैंडिडेट सुमित रंजन सिन्हा को कुल 3 हजार एक सौ 23 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Kumhrar Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में कुम्हरार सीट पर बीजेपी उम्मीदवार अरुण कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। अरुण कुमार सिन्हा ने लोजपा कैंडिडेट मोहम्मद कमाल परवेज को 67 हजार आठ सौ आठ वोटों से हराया था। अरुण कुमार सिन्हा को कुल 83 हजार चार सौ 25 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे  कमाल परवेज को कुल 15 हजार छह सौ 17 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस कैंडिडेट कपिलदेव प्रसाद यादव को कुल 9 हजार दो सौ 54 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Kumhrar Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में कुम्हरार सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अरुण कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। अरुण कुमार सिन्हा ने एनसीपी उम्मीदवार अकिल हैदर को 60 हजार 40 वोटों से हराया था। अरुण कुमार सिन्हा को कुल 89 हजार छह सौ 14 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अकिल हैदर को कुल 29 हजार पांच सौ 74 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई कैंडिडेट मोहन प्रसाद को कुल 2 हजार नौ सौ 62 वोट मिले थे।

PunjabKesari

कुम्हरार विधानसभा सीट पर कायस्थ या लाला वोटरों का बहुत ज्यादा असर है। इस सीट पर एक लाख से ज्यादा कायस्थ वोटर हैं। इसके अलावा इस सीट पर अति पिछड़ा और भूमिहार वोटर बड़ी संख्या में हैं। इस सीट को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कुम्हरार सीट पर बीजेपी को 1 लाख चार हजार तीन सौ 16 वोट मिला था, जबकि महागठबंधन उम्मीदवार को 57 हजार एक सौ 37 वोट ही मिल पाया था। इससे साफ पता चलता है कि कुम्हरार में इस बार भी कमल खिलने की संभावना प्रबल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static