Bihar Election 2025 : बिहार के चुनावी रण में उतरेंगी दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, 2 दिनों तक इन विधानसभा क्षेत्रों में करेंगी प्रचार

Tuesday, Oct 28, 2025-04:16 PM (IST)

Bihar Election 2025 : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों (Bihar Election 2025) के लिए प्रचार करने बुधवार से बिहार में रहेंगी। गुप्ता गुरुवार और शुक्रवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों - बोचहां (मुजफ्फरपुर), दानापुर (पटना ग्रामीण), पटना साहिब (पटना), मधुबन और दिनारा (रोहतास) में प्रचार करेंगी। 

रेखा गुप्ता का महिला मतदाताओं पर पड़ेगा प्रभाव 
14 भाजपा शासित राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, इस सप्ताह की शुरुआत में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित पार्टी उम्मीदवारों के नामांकन दाखिले में भाग लेने के लिए बिहार में थीं। दिल्ली में भाजपा नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री आने वाले हफ्तों में भी दो चरणों वाले बिहार चुनावों के लिए व्यापक रूप से प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि गुप्ता का राज्य की महिला मतदाताओं पर प्रभाव माना जा रहा है, जो उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगी।

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी। फरवरी में हुए दिल्ली चुनावों में भाजपा की जीत के बाद, व्यापारी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली गुप्ता को मुख्यमंत्री पद के अन्य दावेदारों पर तरजीह दी गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static