Bihar Election 2025: बिहार में BJP के बड़े लीडर के खिलाफ FIR दर्ज, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पर हुआ बवाल; जानें पूरा मामला

Saturday, Oct 18, 2025-10:01 AM (IST)

Bihar Election 2025: बिहार में असम के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के हेलीकॉप्टर की बिना अनुमति के जमुई के केकेएम कॉलेज में लेंडिंग कर दी गई। वहीं हवाई जहाज की लैंडिग में हुई लापरवाही के कारण जिला प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। दरअसल केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल शुक्रवार को श्रेयसी सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने आए के लिए आए थे।

वही भाजपा महामंत्री वृजनंदन सिंह ने हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने भी हवाई जहाज की लैंडिंग जमुई पुलिस लाइन में करने की अनुमति दे दी। लेकिन, हेलीकॉप्टर की लैंडिग पुलिस लाइन के बजाय केकेएम कॉलेज में कर दी गई। वहीं बिना अनुमति के हवाई जहाज की लैंडिग करना आचार संहिता की उल्लंघना का मामला माना जाता है। इसी संबंधी अंचलाधिकारी ललिता कुमारी ने भाजपा महामंत्री वृजनंदन सिंह के खिलाफ टाउन थाना में शुक्रवार रात प्राथमिकी दर्ज कराई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static