Bihar Election 2025 Dates: दूसरे चरण में 122 सीटों पर होगा मतदान, देखिए इन विधानसभाओं की लिस्ट
Monday, Oct 06, 2025-06:22 PM (IST)

Bihar Election 2025 Dates: बिहार में चुनावी बिगुल बज गया है। प्रेंस कॉन्फ्रेस के दौरान चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा की। राज्य में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी तो वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होंगे।
दूसरे फेज की नोटिफिकेशन 13 अक्टूबर को जारी होगी। वहीं 20 अक्टूबर तक नॉमिनेशन लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच दूसरे फेज में 21 अक्टूबर को है। 23 अक्टूबर तक नॉमिनेशन वापस लिए जा सकते हैं।
दूसरे चरण में इन सीटों पर होगा मतदान-
जिले | विधानसभा क्षेत्र |
गया | बेलागंज, गया टाउन, गया टाउन (SC), बोधगया (SC), टिकारी, शेरघाटी, बाराचट्टी (SC), अतरी, इमामगंज (SC), गुरुआ |
कैमूर | चैनपुर, मोहनिया (SC), भभुआ, रामगढ़ |
रोहतास | डेहरी, काराकाट, नासरीगंज, दिनारा, संजय गांधी नगर (SC), सासाराम, चेनारी (SC) |
औरंगाबाद | ओबरा, नवीनगर, कुटुम्बा (SC), औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ |
अरवल | अरवल |
जहानाबाद | जहानाबाद, मखदूमपुर (SC), घोसी |
नवादा | हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर (SC), वारसलीगंज, रजौली (SC), सिरदला |
भागलपुर | गोपालपुर, पीरपैंती (SC), भागलपुर, सुल्तानगंज, कहलगांव |
बांका | बांका, अमरपुर, कटोरिया (ST), धोरैया (SC) |
जमुई | सिकंदरा (SC), जमुई, झाझा, चकाई |
सीतामढ़ी | बथनाहा (SC), परिहार, सुरसंड, रीगा, सीतामढ़ी, रननी, बाजपट्टी |
शिवहर | शिवहर |
मधुबनी | खजौली, लौकहा, झंझारपुर, जयनगर, बिस्फी, माधवपुर, बाबूबरही, फुलपरास, बासोपट्टी, बेनीपट्टी |
सुपौल | त्रिवेणीगंज (SC), छातापुर, निर्मली, सुपौल, पिपरा |
पूर्णिया | कसबा, बनमनखी (SC), रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, बायसी |
अररिया | नरपतगंज, रानीगंज (SC), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी |
कटिहार | बरारी, कोढ़ा, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर |
किशनगंज | ठाकुरगंज, किशनगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन (SC) |
पूर्वी चंपारण | गोविंदगंज, केसरिया, चकिया (SC), पिपरा, मढौरा, सुगौली, रक्सौल, मोतिहारी, हरसिद्धि (SC), अरेराज, ढाका, कल्याणपुर |
पश्चिम चंपारण | बगहा, लौकरिया (SC), रामनगर (SC), नरकटियागंज, बैरिया, चनपटिया, सिमरिया, मैनाटांड़, बेतिया |
22 नवंबर को समाप्त होगा विधानसभा का कार्यकाल
बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 2 अनुसूचित जनजातियों के लिए और 38 अनुसूचित अनुसूचित जाति। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने पहली बार बूथ-स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षित किया। SIR 24 जून, 2025 को शुरू किया गया था और समय सीमा तक पूरा हो गया। सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए "किसी भी मतदान केंद्र पर 1,200 से ज़्यादा मतदाता नहीं होंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
बिहार में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, EC ने किया तारीखों का ऐलान ।। Bihar Election 2025 Dates
