Mahishi Assembly Seat: महिषी विधानसभा सीट पर RJD और JDU में होगा कड़ा मुकाबला ।। Bihar Election 2025
Sunday, Oct 05, 2025-06:00 PM (IST)

Mahishi Assembly Seat: महिषी सीट मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है......1967 में इस सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट पी कुमार ने जीत हासिल किया था। 1969 और 1972 के चुनाव में लगातार दो बार महिषी सीट से लहटन चौधरी ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1977 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी की टिकट पर परमेश्वर चौधरी ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1980 और 1985 में महिषी सीट पर कांग्रेस पार्टी की टिकट पर लहटन चौधरी ने एक बार फिर जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1990 के चुनाव में जनता दल की टिकट पर आनंद मोहन ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1995 के विधानसभा चुनाव में जनता दल की पार्टी पर अब्दुल गफुर ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 2000 के चुनाव में महिषी सीट से आरजेडी कैंडिडेट के तौर पर अब्दुल गफुर ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। 2005 के चुनाव में महिषी सीट से निर्दलीय कैंडिडेट सुरेंद्र यादव ने जनता का भरोसा जीत लिया था। 2005 के चुनाव में यहां से जेडीयू कैंडिडेट गुंजेश्वर शाह ने जीत हासिल किया था। वहीं 2010 और 2015 के चुनाव में महिषी सीट से आरजेडी के कैंडिडेट अब्दुल गफुर ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था....लेकिन 2020 के चुनाव में महिषी सीट पर जेडीयू कैंडिडेट गुंजेश्वर शाह ने यहां बाजी पलट दी थी। 2025 के चुनाव में भी महिषी सीट पर जेडीयू और आरजेडी में कांटे का मुकाबला होगा।
Mahishi Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में महिषी सीट पर जेडीयू कैंडिडेट गुंजेश्वर शाह ने जीत का परचम लहराया था। गुंजेश्वर शाह 66 हजार तीन सौ 16 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आरजेडी कैंडिडेट गौतम कृष्णा 64 हजार छह सौ 86 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे.....इस तरह से गुंजेश्वर शाह ने गौतम कृष्णा को महज 16 सौ 30 वोट के मार्जिन से हराया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट अब्दुर रज्जाक 22 हजार एक सौ 10 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Mahishi Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में महिषी सीट से आरजेडी कैंडिडेट अब्दुल गफुर ने जीत हासिल की थी। अब्दुल गफुर ने चुनाव में 56 हजार चार सौ 36 वोट हासिल किया था तो बीएलएसपी कैंडिडेट चंदन कुमार शाह को 30 हजार तीन सौ एक वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अब्दुल गफुर ने चंदन कुमार शाह को 26 हजार एक सौ 35 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप कैंडिडेट गौतम कृष्णा 19 हजार नौ सौ 58 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Mahishi Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव में महिषी सीट से आरजेडी कैंडिडेट अब्दुल गफुर ने जीत हासिल की थी। अब्दुल गफुर 39 हजार एक सौ 58 वोट हासिल किया था तो जेडीयू कैंडिडेट राजकुमार शाह 37 हजार चार सौ 41 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से अब्दुल गफुर ने राजकुमार शाह को एक हजार सात सौ 17 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुरेंद्र यादव ने 20 हजार तीन सौ चार वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
Mahishi Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2005 के विधानसभा चुनाव में महिषी सीट से जेडीयू कैंडिडेट गुंजेश्वर शाह ने जीत हासिल की थी। गुंजेश्वर शाह 38 हजार दो सौ 83 वोट हासिल किया था तो आरजेडी कैंडिडेट सुरेंद्र यादव को 31 हजार चार सौ वोट मिला था। इस तरह से गुंजेश्वर शाह ने सुरेंद्र यादव को 6 हजार आठ सौ 83 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट अकील अहमद ने 8 हजार सात सौ 63 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
महिषी विधानसभा सीट पर यादव और मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। वहीं राजपूत, ब्राह्मण, कोइरी, कुर्मी, रविदास और पासवान वोटर भी यहां अच्छी संख्या में हैं। पिछली बार जेडीयू कैंडिडेट गुंजेश्वर शाह ने बहुत कम मार्जिन से आरजेडी उम्मीदवार गौतम कृष्णा को हराया था....गौतम कृष्णा बीडीओ का पद छोड़कर राजनीति के मैदान में कूदे हैं। इस बार अगर गौतम कृष्णा को आरजेडी ने महिषी विधानसभा सीट से टिकट दिया तो यहां कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा।