Jamui Assembly Seat: जमुई विधानसभा सीट पर कायम रह सकता है Shreyasi Singh का जलवा ।। Bihar Election 2025
Saturday, Oct 04, 2025-02:41 PM (IST)
Jamui Assembly Seat: बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है जमुई विधानसभा सीट है। जमुई जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर पहली बार चुनाव 1957 में हुए। इस चुनाव में सीपीआई के भोला मांझी और कांग्रेस से हरिप्रसाद शर्मा ने जीत हासिल की थी। 1962 के चुनाव में कांग्रेस के गुरु राम दास ने जमुई में विरोधियों को मात दे दिया था। 1967 और 1969 के चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के त्रिपुरारी प्रसाद सिंह ने इस सीट से चुनाव जीता था लेकिन 1972 के चुनाव में त्रिपुरारी सिंह एसओपी से इस सीट पर फिर से काबिज हुए। 1977 के चुनाव में त्रिपुरारी प्रसाद का एसओपी पार्टी से मोहभंग हो गया और वह जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। इसके बाद 1980 के चुनाव में इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी हरदेव प्रसाद ने कब्जा जमाया था। लेकिन 5 साल बाद 1985 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने वापसी की और सुशील कुमार सिंह ने इस सीट पर कब्जा कर लिया।
1990 के चुनाव में भी सुशील सिंह कांग्रेस से इस सीट को अपने पास रखने में सफल रहे थे। 1995 में हुए चुनाव में जनता दल के टिकट पर अर्जुन मंडल ने चुनाव जीता लेकिन अर्जुन मंडल के मृत्यु के बाद 2000 में हुए उपचुनाव में सुशील कुमार सिंह जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते थे लेकिन इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने नरेंद्र सिंह पर भरोसा जताया और नरेंद्र सिंह चुनाव जीत गए। फरवरी 2005 में हुए चुनाव में आरजेडी के विजय प्रकाश यादव चुनाव जीते थे जबकि 2005 के अक्टूबर में हुए चुनाव में जेडीयू के अभय सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे थे। वहीं 2010 में हुए चुनाव में जेडीयू के अजय प्रताप यहां से चुनाव जीते थे लेकिन 2015 में आरजेडी ने एक बार फिर से इस सीट पर वापसी की और विजय प्रकाश यादव यहां से चुनाव जीते थे लेकिन 2020 में बीजेपी की टिकट पर श्रेयसी सिंह ने यहां बाजी पलट दी थी।
Jamui Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में जमुई सीट पर बीजेपी की श्रेयसी सिंह ने जीत हासिल की थी। श्रेयसी सिंह को 79 हजार छह सौ तीन वोट मिला था जबकि दूसरे स्थान पर रहे आरजेडी के विजय प्रकाश को 38 हजार पांच सौ 54 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं जाप के मोहम्मद शमशाद आलम 17 हजार आठ सौ वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Jamui Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा में विजय प्रकाश ने 66 हजार पांच सौ 77 वोट पाकर बीजेपी के अजय प्रताप को हराया था। दूसरे नंबर पर रहे अजय प्रताप को 58 हजार तीन सौ 28 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे रविंद्र कुमार मंडल को कुल आठ हजार दौ सौ 67 वोट मिले थे।
Jamui Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो...जेडीयू के अजय प्रताप सिंह जमुई में चुनाव जीतने में कामयाह रहे थे। अजय प्रताप सिंह को कुल 60 हजार एक सौ 30 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर आरजेडी के विजय प्रकाश रहे थे। विजय को कुल 35 हजार छह सौ 63 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन मंडल रहे थे। अर्जुन को कुल 11 हजार छह सौ 87 वोट मिले थे।
Jamui Seat Result 2005 ।। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो पहले नंबर पर जेडीयू के अभय सिंह 38 हजार नौ सौ 68 वोटों के साथ पहले नंबर पर रहे थे जबकि दूसरे नंबर पर आरजेडी के विजय प्रकाश रहे थे। विजय तो कुल 29 हजार आठ सौ 78 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे एलजेपी के उमाशंकर भगत को 21 हजार दो सौ 78 वोट मिले थे।
2024 के लोकसभा चुनाव में जमुई विधानसभा सीट पर चिराग के कैंडिडेट अरूण भारती ने आरजेडी की अर्चना कुमारी पर 40 हजार छह सौ 98 वोट की लीड बनाई थी। अगर एनडीए ने ये बढ़त इस बार भी कायम रखी तो श्रेयसी सिंह को फिर से जीत हासिल कर सकती हैं।