Sikandra Assembly Seat: सिकंदरा विधानसभा सीट पर फिर से चल सकता है जीतन राम मांझी का जलवा।। Bihar Election 2025
Tuesday, Sep 30, 2025-06:06 PM (IST)
Sikandra Assembly Seat: सिकंदरा विधानसभा सीट जमुई जिले में स्थित है.....जमुई जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर पहला चुनाव 1962 में हुआ था तब कांग्रेस के मुश्ताक अहमद शाह पहले विधायक बने थे। इसके बाद यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई थी। 1967 में हुए विधानसभा चुनाव में एस.एस.पी के एस.विवेकानंद इस सीट से चुनाव जीते थे। इसके बाद 1969 और 1972 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर रामेश्वर पासवन विधानसभा पहुंचे थे। 1977 में जे.एन.पी. की टिकट पर नगीना चौधरी सिकंदरा में जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे।
1980 में रामेश्वर पासवन ने वापसी की और बतौर निर्दलीय प्रत्याशी सिकंदरा में सभी विरोधियों को मात दे दिया था.....फिर 1985 में वह कांग्रेस की टिकट पर लड़े और जीतने में सफल रहे थे। 1990 में सी.पी.आई. के प्रयाग पासवान ने रामेश्वर पासवान से सिकंदरा सीट छीन ली थी। 1995 में हुए चुनाव में प्रयाग पासवान सी.पी.आई की टिकट पर तो 2000 में हुए चुनाव में के.एस.पी.की टिकट पर विजयी रहे थे। इसके बाद 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में रामेश्वर पासवान एल.जे.पी. की टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन 2005 के अक्टूबर महीने में हुए चुनाव में जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीते थे। साल 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार रामेश्वर पासवान सिकंदरा की सीट पर जीते थे। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी जीतने में कामयाब रहे थे, लेकिन 2020 के चुनाव में सिकंदरा सीट पर हम उम्मीदवार प्रफुल्ल कुमार मांझी ने बाजी पलट दिया था।
Sikandra Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में सिकंदरा सीट पर हम के प्रफुल्ल कुमार मांझी ने जीत हासिल की थी। मांझी को 47 हजार 61 वोट मिला था, जबकि कांग्रेस के सुधीर कुमार को 41 हजार पांच सौ 56 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से प्रफुल्ल कुमार मांझी ने सुधीर कुमार को 5 हजार पांच सौ पांच वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुभाष चंद्र बोस 18 हजार 15 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Sikandra Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सुधीर कुमार ने जीत हासिल की थी। सुधीर कुमार को कुल 59 हजार 92 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे लोजपा के सुभाष चंद्र बोस को कुल 51 हजार एक सौ दो वोट मिला था। वहीं तीसरे नंबर पर सीपीआई के गिरजा चौधरी को 8 हजार 26 वोट मिला था।
Sikandra Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में सिकंदरा सीट पर जेडीयू के रामेश्वर पासवान ने जीत हासिल की थी। रामेश्वर पासवान को कुल 39 हजार आठ सौ 29 वोट मिला था, जबकि दूसरे स्थान पर रहे लोजपा के सुभाष चंद्र बोस को कुल 27 हजार चार सौ 68 वोट मिला था। वहीं तीसरे स्थान पर 8 हजार 8 सौ 88 वोटों के साथ सीपीआई के महादेव प्रसाद रहे थे।
Sikandra Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में सिकंदरा सीट पर जेडीयू के रामेश्वर पासवान ने जीत हासिल की थी। रामेश्वर पासवान को कुल 38 हजार 60 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे आरजेडी के प्रयाग चौधरी को 22 हजार छह सौ 95 वोट मिला था। वहीं तीसरे नंबर पर रहे सीपीआई कैंडिडेट महादेव प्रसाद को कुल 14 हजार दो सौ 28 वोट मिला था।
2024 के लोकसभा चुनाव में सिकंदरा विधानसभा सीट पर चिराग पासवान की पार्टी ने आरजेडी उम्मीदवार पर 24 हजार तीन सौ 98 वोट की लीड बनाई थी। इस सीट पर राजपूत,यादव,कोइरी और मुस्लिम वोटरों की अच्छी खासी तादाद है। वहीं सिकंदरा विधानसभा सीट पर करीब 15 हजार पासवान वोटर्स है। अगर पुराने आंकड़ों को देखें तो इस सीट पर एनडीए का पलड़ा भारी लग रहा है।