Gurua Assembly Seat: गुरुआ विधानसभा सीट पर फिर चल सकता है तेजस्वी का जादू ।। Bihar Election 2025

Saturday, Sep 27, 2025-02:32 PM (IST)

Gurua Assembly Seat: गुरुआ विधानसभा सीट औरंगाबाद लोकसभा के तहत आता है...1977 में ही गुरुआ विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। वहीं 1977 के विधानसभा चुनाव में गुरुआ से जनता पार्टी के कैंडिडेट उपेंद्र नाथ वर्मा सफल रहे थे तो 1980 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट मोहम्मद शाहजहां ने ही जीत हासिल की थी। 1985 के चुनाव में गुरुआ सीट से कांग्रेस कैंडिडेट मोहम्मद खान अली ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1990 और 1995 में गुरुआ सीट से निर्दलीय कैंडिडेट रामाधार सिंह ने लगातार जीत हासिल की थी।

PunjabKesari

2000 और 2005 के विधानसभा चुनाव में यहां से आरजेडी कैंडिडेट शकील अहमद खान ने विरोधियों को मात दे दिया था। 2010 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने गुरुआ से जीत हासिल किया और 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कैंडिडेट राजीव नंदन ने जीत हासिल की थी, लेकिन 2020 के चुनाव में आरजेडी के कैंडिडेट विनय कुमार ने यहां बाजी पलट दी थी। 

Gurua Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के चुनाव में गुरुआ सीट पर आरजेडी के विनय कुमार ने जीत हासिल की थी। विनय कुमार को 70 हजार सात सौ 61 वोट मिला था, जबकि बीजेपी के राजीव नंदन को 64 हजार एक सौ 62 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से विनय कुमार ने राजीव नंदन को छह हजार पांच सौ 99 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी के राघवेंद्र नारायण यादव 15 हजार दो सौ 35 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Gurua Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में गुरुआ सीट से बीजेपी कैंडिडेट राजीव नंदन ने जीत हासिल की थी। राजीव नंदन को 56 हजार चार सौ 80 वोट मिला था, जबकि जेडीयू कैंडिडेट रामचंद्र प्रसाद सिंह को 49 हजार नौ सौ 65 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से राजीव नंदन ने रामचंद्र प्रसाद सिंह को 6 हजार पांच सौ 15 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एसएचएस कैंडिडेट उदय कुमार वर्मा, 8 हजार 7 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Gurua Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में गुरुआ सीट से बीजेपी के सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने जीत हासिल की थी। सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा को 46 हजार सात सौ 67 वोट मिला था, जबकि आरजेडी कैंडिडेट बिंदेश्वरी प्रसाद यादव ने 35 हजार तीन सौ 31 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने बिंदेश्वरी प्रसाद यादव को 11 हजार चार सौ 36 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एनसीपी कैंडिडेट अनवर खान , 8 हजार एक सौ 55 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Gurua Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में गुरुआ सीट से आरजेडी के कैंडिडेट शकील अहमद खान ने जीत हासिल की थी। शकील अहमद खान को 27 हजार सात सौ 77 वोट मिला था,जबकि बीजेपी कैंडिडेट वीरभद्र यशराज को 26 हजार एक सौ 97 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से शकील अहमद खान ने वीरभद्र यशराज को एक हजार पांच सौ 80 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट अनवर अली खां, 23 हजार एक सौ 29 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में गुरुआ विधानसभा सीट पर आरजेडी ने बीजेपी पर छह हजार नौ सौ 70 वोट के अंतर से पीछे छोड़ दिया था....गुरुआ सीट पर राजपूत,यादव,कोइरी,पासवान,रविदास और मुस्लिम वोटरों का दबदबा है। 2020 के चुनाव में भी आरजेडी ने इस सीट पर छह हजार पांच सौ 99 वोट के अंतर से जीत हासिल की थी। यानी लगभग छह हजार से ज्यादा वोट का अंतर आरजेडी ने गुरुआ सीट पर 2020 और 2024 में कायम रखा था। अगर ये बढ़त आरजेडी इस विधानसभा चुनाव में भी कायम रखेगी तो फिर से यहां लालटेन जल सकता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static