Atri Assembly Seat: अतरी विधानसभा सीट में फिर से चलेगा तेजस्वी यादव का जादू ।। Bihar Election 2025

Saturday, Sep 27, 2025-05:18 PM (IST)

Atri Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक अतरी विधानसभा सीट भी है। गया जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र जहानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर पहली बार 1951 में हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर प्रसाद यादव जीते थे। 1957 और 1962 में हुए चुनाव में कांग्रेस के शिवरतन सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1967 में हुए विधानसभा चुनाव में अतरी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी किशोरी प्रसाद चुनाव जीते थे। इसके बाद 1969 में हुए चुनाव में बीजेएस से चुनाव लड़ रहे बाबूलाल सिंह चुनाव जीते थे। 1972 में हुए चुनाव में एनसीओ से चुनाव लड़ रहे माहेश्वरी प्रसाद यहां से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। वहीं 1977 में जनता पार्टी के मुंद्रिका सिंह ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 

PunjabKesari

1980 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कैंडिडेट सुरेंद्र प्रसाद यहां से चुनाव जीते थे। 1985 और 1990 में कांग्रेस के रंजीत सिंह चुनाव जीते थे। 1995 के विधानसभा चुनाव में जनता दल के राजेंद्र प्रसाद यादव ने विरोधियों को मात दे दिया था। 2000 और फरवरी 2005 के चुनाव में राजेंद्र प्रसाद आरजेडी में शामिल हुए और चुनाव जीतने में भी सफल रहे थे। इसके बाद अक्टूबर 2005 में हुए चुनाव में आरजेडी की कुंती देवी यादव यहां से चुनाव जीतीं थीं। 2010 के चुनाव में अतरी से जेडीयू के कृष्ण नंदन यादव चुनाव जीतने में सफल रहे थे। 2015 में फिर से आरजेडी की कुंती देवी यादव ने यहां विरोधियों को मात दे दिया था। 2020 के चुनाव में आरजेडी के कैंडिडेट अजय यादव ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दिया था। देखा जाए तो ये सीट आरजेडी का मजबूत गढ़ है। 

एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के चुनाव में आरजेडी के कैंडिडेट अजय यादव ने जीत हासिल की थी। अजय यादव को 62 हजार छह सौ 58 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट मनोरमा देवी 54 हजार सात सौ 27 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। वहीं एलजेपी के अरविंद कुमार सिंह 25 हजार आठ सौ 73 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आरजेडी की कुंती देवी ने जीत हासिल की थी। कुंती देवी 60 हजार छह सौ 87 वोटों लाकर पहले स्थान पर रहीं थीं। दूसरे नंबर पर एलजेपी के अरविंद कुमार सिंह रहे, जिन्हें 46 हजार आठ सौ 70 वोट मिले थे। वहीं जाप एल के टिकट पर नंदन यादव 9 हजार छह सौ तीन वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू के कृष्ण नंदन यादव ने जीत हासिल की थी। कृष्ण नंदन यादव को 55 हजार छह सौ 33 वोट मिला था जबकि दूसरे स्थान पर आरजेडी की कुंती देवी को 35 हजार 23 वोट मिला था। इस तरह से कृष्ण नंदन यादव ने कुंती देवी को 20 हजार छह सौ दस वोट के मार्जिन से हराया था। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेसी कैंडिडेट अश्वनी कुमार को 6 हजार तीन सौ 45 वोट मिला था। 

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे 

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू के कैंडिडेट उदय नारायण चौधरी ने अतरी सीट पर जीत हासिल की थी। उदय नारायण चौधरी को 24 हजार चार सौ 54 वोट मिला था तो दूसरे नंबर पर रहे आरजेडी के राम स्वरूप पासवान को 23 हजार एक सौ 83 वोट मिला था। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सुजीत माझी को 20 हजार पांच सौ पांच वोट मिला था। 

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में अतरी विधानसभा सीट पर आरजेडी ने एनडीए पर 19 हजार छह सौ 47 वोट के अंतर से हराया था। अतरी सीट पर यादव वोटरों का अच्छा खासा प्रभाव है। वहीं अतरी सीट पर मुशहर समाज के वोटरों की भी ठीक ठाक आबादी है। इसलिए अतरी सीट पर इस बार केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की अग्नि परीक्षा होगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static