Nabinagar Assembly Seat: नबीनगर विधानसभा सीट पर तेजस्वी का खेल बिगाड़ेंगे उपेंद्र कुशवाहा।। Bihar Election 2025
Wednesday, Sep 24, 2025-03:49 PM (IST)
Nabinagar Assembly Seat: नबीनगर विधानसभा सीट काराकाट लोकसभा के तहत आता है....1951 में ही नबीनगर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951में नबीनगर सीट से कांग्रेस पार्टी की टिकट से अनुग्रह नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। 1957 में इस सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट देवधारी सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 1962 और 1967 में नबीनगर सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट सत्येंद्र नारायण सिन्हा ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1967 के विधानसभा चुनाव में यहां से निर्दलीय कैंडिडेट एस शर्मा कामयाब रहे थे। वहीं 1969 में नबीनगर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में सीपीआई ने कांग्रेस को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। सीपीआई कैंडिडेट महावीर प्रसाद अकेला ने नबीनगर में जीत हासिल की थी। 1972 के विधानसभा चुनाव में एनसीओ के कैंडिडेट युगल सिंह ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था
वहीं, 1977 के विधानसभा चुनाव में युगल सिंह ने एक बार फिर जीत हासिल किया था, लेकिन इस बार उन्होंने जेएनपी के टिकट पर जीत हासिल की थी। वहीं 1980,1985 और 1990 में कांग्रेस के कैंडिडेट रघुवंश प्रसाद सिंह ने लगातार जीत हासिल की थी। वहीं 1995 में जनता दल की टिकट पर विरेंद्र कुमार सिंह ने नबीनगर में जीत का परचम लहराया था। 2000 के विधानसभा चुनाव में नबीनगर में इस सीट पर आरजेडी कैंडिडेट भीम कुमार यादव ने जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 2005 के नबीनगर सीट पर एलजेपी ने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया था। यहां से एलजेपी कैंडिडेट विजय कुमार सिंह ने सभी विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव से जेडीयू कैंडिडेट विरेंद्र कुमार सिंह ने लगातार जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन 2020 के चुनाव में नबीनगर में आरजेडी के विजय कुमार सिंह ने बाजी पलट दी थी।
Nabinagar Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में नबीनगर सीट पर आरजेडी के विजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। विजय कुमार सिंह को 64 हजार नौ सौ 43 वोट मिला था, जबकि जेडीयू के विरेंद्र कुमार सिंह 44 हजार आठ सौ 22 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से विजय कुमार सिंह ने विरेंद्र कुमार सिंह को 20 हजार एक सौ 21 वोट के बड़े अंतर से हराया था। वहीं आरएलएसपी के धर्मेंद्र कुमार 23 हजार चार सौ 90 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Nabinagar Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में नबीनगर सीट से जेडीयू कैंडिडेट विरेंद्र कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। विरेंद्र कुमार सिंह को 42 हजार 35 वोट मिला था, जबकि बीजेपी उम्मीदवार गोपाल नारायण सिंह को 36 हजार सात सौ 74 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से विरेंद्र कुमार सिंह ने गोपाल नारायण सिंह को 5 हजार दो सौ 61 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट विजय कुमार सिंह, 22 हजार 53 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Nabinagar Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में नबीनगर सीट पर जेडीयू के विरेंद्र कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। विरेंद्र कुमार सिंह को 36 हजार आठ सौ 60 वोट मिला था, जबकि एलजेपी कैंडिडेट विजय कुमार सिंह को 25 हजार 26 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से विरेंद्र कुमार सिंह ने विजय कुमार सिंह को 11 हजार आठ सौ 34 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी कैंडिडेट अर्चना चंद्रा, 11 हजार आठ सौ 50 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
Nabinagar Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में नबीनगर सीट से एलजेपी कैंडिडेट विजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। विजय कुमार सिंह को 42 हजार तीन सौ 71 वोट मिला था, जबकि आरजेडी कैंडिडेट भीम कुमार सिंह को 37 हजार छह सौ 17 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से विजय कुमार सिंह ने भीम कुमार सिंह को 4 हजार सात सौ 54 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं जेडीयू कैंडिडेट सुशील कुमार सिंह, 13 हजार छह सौ 55 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
2024 के लोकसभा चुनाव में नबीनगर विधानसभा सीट पर भाकपा माले ने उपेंद्र कुशवाहा पर लीड बनाई थी। इस लीड को बनाने में निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह की बड़ी भूमिका थी। जातीय समीकरण को देखें तो नबीनगर सीट पर यादव, राजपूत, रविदास और पचपनिया वोटरों की निर्णायक भूमिका है। पिछले विधानसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा के उम्मीदवार ने जेडीयू का खेल बिगाड़ दिया था। इस बार उपेंद्र कुशवाहा तो एनडीए के साथ हैं इसलिए अगर वे अपने आधार वोट को ट्रांसफर कराने में सफल रहे तो ये सीट तेजस्वी के हाथ से फिसल भी सकती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Matihani Assembly Seat: मटिहानी विधानसभा सीट पर बोगो सिंह बिगाड़ेंगे सबका खेल ।। Bihar Election 2025
