Khagaria Assembly Seat: खगड़िया विधानसभा सीट पर चिराग पासवान बिगाड़ेंगे कांग्रेस का खेल।। Bihar Election 2025
Friday, Sep 12, 2025-05:02 PM (IST)
Khagaria Assembly Seat: खगड़िया विधानसभा सीट खगड़िया लोकसभा के तहत आता है....1951 से ही खगड़िया सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट द्वारिका प्रसाद ने खगड़िया में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं 1957 और 1962 में कांग्रेस के कैंडिडेट के तौर पर लगातार दो बार केदार नारायण सिंह आजाद ने जीत का परचम लहराया था। वहीं 1967 और 1969 में खगड़िया में हुए विधानसभा चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट राम बहादूर आजाद ने जीत हासिल की थी। 1972 में खगड़िया से भारतीय जनसंघ के कैंडिडेट रामशरण यादव ने जनता का भरोसा हासिल किया था। वहीं 1977 के चुनाव में यहां से निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर रामशरण यादव ने जीत हासिल की थी। 1980 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर रामशरण यादव ने जनता पार्टी की टिकट पर फिर से जीत हासिल की थी।
वहीं 1985 में यहां से कांग्रेस के कैंडिडेट के तौर पर सत्यदेव सिंह ने जीत हासिल की थी। इसके बाद खगड़िया सीट से 1990 में रणवीर यादव ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1995 में खगड़िया में हुए चुनाव में बीजेपी की कैंडिडेट चंद्रमुखी देवी ने जीत हासिल किया था। 2000 के विधानसभा चुनाव में सीपीएम के कैंडिडेट के तौर पर योगेंद्र सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 2005,2010 और 2015 में जेडीयू कैंडिडेट पूनम देवी यादव ने लगातार तीन बार जीत का परचम लहराया था, लेकिन 2020 में कांग्रेसी कैंडिडेट छत्रपति यादव ने यहां बाजी पलट दी थी।
Khagaria Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में खगड़िया सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार छत्रपति यादव ने जीत हासिल की थी। छत्रपति यादव को 46 हजार नौ सौ 80 मिला था....तो जेडीयू उम्मीदवार पूनम देवी यादव को 43 हजार नौ सौ 80 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से छत्रपति यादव ने पूनम देवी यादव को तीन हजार वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडे रेणु कुमारी 20 हजार सात सौ 19 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
Khagaria Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में खगड़िया सीट से जेडीयू उम्मीदवार पूनम देवी यादव ने जीत हासिल की थी। पूनम देवी यादव को 64 हजार सात सौ 67 वोट हासिल किया था। वहीं हम कैंडिडेट राजेश कुमार को 39 हजार दो सौ दो वोट ही मिल पाया था। इस तरह से पूनम देवी यादव ने राजेश कुमार को 25 हजार पांच सौ 65 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप कैंडिडेट मनोहर कुमार यादव, 12 हजार सात सौ 91 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Khagaria Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में खगड़िया सीट पर जेडीयू कैंडिडेट पूनम देवी यादव ने जीत हासिल की थी। पूनम देवी यादव को 48 हजार आठ सौ 41 वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट सुशीला देवी ने 21 हजार नौ सौ 88 वोट हासिल किया था। इस तरह से पूनम देवी यादव ने सुशीला देवी को 26 हजार आठ सौ 53 वोट से हरा दिया था। .वहीं निर्दलीय कैंडिडेट धर्मेंद्र कुमार, 15 हजार दो सौ 37 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Khagaria Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में खगड़िया सीट पर जेडीयू कैंडिडेट पूनम देवी यादव ने जीत हासिल की थी। पूनम देवी यादव को 37 हजार आठ सौ 99 वोट हासिल किया था.....तो सीपीएम कैंडिडेट गीता यादव को 26 हजार आठ सौ 45 वोट मिला था। इस तरह से पूनम देवी यादव ने गीता यादव को 11 हजार 54 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट सत्यदेव सिंह, 10 हजार पांच सौ दो वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में यादव,भूमिहार,ब्राह्मण,कुर्मी,पासवान और मुस्लिम वोटरों की संख्या अधिक है। पिछली बार लोजपा उम्मीदवार ने 20 हजार सात सौ 19 वोट लाकर जेडीयू उम्मीदवार को हराने में अहम भूमिका अदा की थी। अगर इस बार चिराग पासवान अपने कोर वोटर को एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मोड़ सके तो यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है।