Begusarai Assembly Seat: बेगूसराय विधानसभा सीट पर क्या कायम रहेगा बीजेपी का जलवा?।। Bihar Election 2025

Sunday, Sep 07, 2025-05:00 PM (IST)

Begusarai Assembly Seat: बेगूसराय विधानसभा सीट बेगूसराय लोकसभा के तहत आता है....1957 में बेगूसराय सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट मेदिनी पासवान ने जीत हासिल की थी। 1962 में इस सीट से कांग्रेस की टिकट से राम नारायण चौधरी ने विरोधियों को मात दिया था। वहीं 1969 के चुनाव में बेगूसराय से कांग्रेसी कैंडिडेट सरयू प्रसाद सिंह ने आम जनता का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 1972 में बेगूसराय सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में सीपीआई कैंडिडेट भोला सिंह, विरोधियों को मात देकर विधानसभा पहुंच गए थे। 1977,1980 और 1985 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर भोला सिंह ने लगातार तीन बार जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 1990 में सीपीएम के कैंडिडेट बासुदेव सिंह ने बेगूसराय सीट से जीत हासिल की थी।

PunjabKesari

1995 में बेगूसराय विधानसभा चुनाव में सीपीएम कैंडिडेट राजेंद्र प्रसाद सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 2000 और 2005 में भोला सिंह ने बीजेपी की टिकट पर बेगूसराय के चुनाव में लगातार दो बार जीत हासिल की थी। वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी के कैंडिडेट सुरेंद्र मेहता ने बेगूसराय में जीत हासिल की थी। .2015 में कांग्रेसी कैंडिडेट अमिता भूषण ने बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाते हुए जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन 2020 में बीजेपी उम्मीदवार कुंदन कुमार ने यहां बाजी पलट दी थी।

Begusarai Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में बेगूसराय  सीट पर बीजेपी उम्मीदवार कुंदन कुमार ने जीत का परचम लहराया था। कुंदन कुमार को 74 हजार दो सौ 17 वोट मिला था तो कांग्रेसी कैंडिडेट अमिता भूषण 69 हजार छह सौ 63 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। इस तरह से कुंदन कुमार ने अमिता भूषण को 4 हजार पांच सौ 54 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट राजेश कुमार 18 हजार दो वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Begusarai Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बेगूसराय सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार अमिता भूषण ने जीत हासिल की थी। अमिता भूषण को 83 हजार पांच सौ 21 वोट मिला था...तो बीजेपी कैंडिडेट सुरेंद्र मेहता को 66 हजार नौ सौ 90 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अमिता भूषण ने सुरेंद्र मेहता को 16 हजार दो सौ 61 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीएम कैंडिडेट राजेंद्र प्रसाद सिंह , 5 हजार पांच सौ 93 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Begusarai Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में बेगूसराय सीट से बीजेपी कैंडिडेट सुरेंद्र मेहता ने जीत हासिल की थी। सुरेंद्र मेहता को 50 हजार छह सौ दो वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट उपेंद्र प्रसाद सिंह को 30 हजार नौ सौ 84 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से बीजेपी कैंडिडेट सुरेंद्र मेहता ने एलजेपी कैंडिडेट उपेंद्र प्रसाद सिंह को 19 हजार छह सौ 18 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीएम के कैंडिडेट मोहम्मद उस्मान 19 हजार नौ सौ 29 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Begusarai Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बेगूसराय सीट से बीजेपी कैंडिडेट भोला सिंह ने जीत हासिल की थी। भोला सिंह को 39 हजार सात सौ 68 वोट मिला था तो सीपीआई कैंडिडेट कमली महतो को 27 हजार सात सौ 33 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से बीजेपी के कैंडिडेट भोला सिंह ने सीपीआई कैंडिडेट कमली महतो को 12 हजार 35 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट उपेंद्र सिंह,  19 हजार नौ सौ 37 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

बेगूसराय विधानसभा सीट को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है, इसलिए 2025 में भी बीजेपी इस सीट पर अपना कब्जा कायम रख सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static