Sonepur Assembly Seat: सोनपुर विधानसभा सीट पर चल सकता है तेजस्वी यादव का सिक्का।। Bihar Election 2025

Monday, Sep 01, 2025-05:31 PM (IST)

Sonepur Assembly Seat: सोनपुर विधानसभा सीट सारण लोकसभा के तहत आता है...सोनपुर विधानसभा सीट 1951 से अस्तित्व में है। 1951 में कांग्रेसी कैंडिडेट जगदीश शर्मा ने पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। 1957 के चुनाव में सोनपुर में निर्दलीय उम्मीदवार रामबिनोद सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1962 के चुनाव में इस सीट से शिवबचन सिंह ने जीत हासिल की थी तो 1967 में सोनपुर सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट आर जे एस यादव ने जीत हासिल की थी। 1969 और 1972 में सोनपुर सीट से राम जयपाल सिंह यादव ने कांग्रेस की टिकट पर विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 1977 में जनता पार्टी के कैंडिडेट रामसुंदर दास ने जीत हासिल की थी।

PunjabKesari

1980 में सोनपुर सीट से जनता पार्टी के टिकट पर लालू प्रसाद ने जीत हासिल की थी। वहीं 1985 में सोनपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में लोकदल की टिकट पर लालू प्रसाद ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1990 और 1995 में यहां हुए विधानसभा चुनाव में जनता दल के कैंडिडेट राजकुमार राय ने जीत हासिल की थी। 2000 में बीजेपी कैंडिडेट विनय कुमार सिंह ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 2005 के अक्टूबर महीने में हुए विधानसभा चुनाव में रामानुज प्रसाद ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दिया था। 2010 में बीजेपी के टिकट पर विनय कुमार सिंह ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 2015 और 2020 के चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार रामानुज प्रसाद ने जीत का सिलसिला कायम रखा।

Sonepur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार रामानुज प्रसाद ने जीत का परचम लहराया था। रामानुज प्रसाद को 73 हजार दो सौ 47 वोट मिला था तो बीजेपी उम्मीदवार विनय कुमार सिंह 66 हजार पांच सौ 61 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से रामानुज प्रसाद ने विनय कुमार सिंह को छह हजार छह सौ 86 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट चंदन लाल 8 हजार छह सौ 67 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Sonepur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में सोनपुर सीट से आरजेडी कैंडिडेट रामानुज प्रसाद ने जीत हासिल की थी। रामानुज प्रसाद को 86 हजार 82 वोट हासिल किया था तो बीजेपी  कैंडिडेट विनय कुमार सिंह को 49 हजार छह सौ 86 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामानुज प्रसाद ने विनय कुमार सिंह को 36 हजार तीन सौ 96 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं 4 हजार दो सौ 90 वोटों के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।

PunjabKesari

Sonepur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में सोनपुर सीट पर बीजेपी कैंडिडेट विनय कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। विनय कुमार सिंह को 64 हजार छह सौ 76 वोट मिला था तो आरजेडी  उम्मीदवार राबड़ी देवी, 43 हजार नौ सौ 91 वोट ही हासिल कर पाईं थी। इस तरह से विनय कुमार सिंह ने राबड़ी देवी को 20 हजार छह सौ 85 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट अजय सिंह 2 हजार आठ सौ 84 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Sonepur Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में सोनपुर सीट से आरजेडी कैंडिडेट रामानुज प्रसाद ने जीत हासिल की थी। रामानुज प्रसाद को 44 हजार एक सौ 39 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट विनय कुमार सिंह को 43 हजार 26 वोट मिले थे। इस तरह से रामानुज प्रसाद ने विनय कुमार सिंह को 1 हजार एक सौ 13 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट अतुल कुमार सिंह ने 4 हजार पांच सौ 61 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

सोनपुर विधानसभा सीट के चुनावी नतीजों को तय करने में ब्राह्मण,राजपूत और यादव वोटरों की अहम भूमिका है। रविदास और पासवान जाति के मतदाता भी यहां निर्णायक साबित होते हैं। यहां से पिछले दो चुनावों में आरजेडी उम्मीदवार को जीत मिली है, इसलिए बीजेपी उम्मीदवार को यहां कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ेगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static