Singheshwar Assembly Seat: सिंघेश्वर सीट पर RJD से हिसाब बराबर करेगा JDU उम्मीदवार।। Bihar Election 2025

Wednesday, Aug 27, 2025-05:19 PM (IST)

Singheshwar Assembly Seat: बिहार का सिंघेश्वर विधानसभा सीट सुपौल लोकसभा के तहत आता है...1977 में सिंघेश्वर सीट पर हुए चुनाव में जनता पार्टी के कैंडिडेट दीनबंधु प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। 1980 के चुनाव में सिंघेश्वर सीट से जयकुमार सिंह ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 1985 के विधानसभा चुनाव में लोकदल पार्टी के कैंडिडेट रमेन्द्र कुमार यादव रवि ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1990 के चुनाव में सिंघेश्वर सीट से निर्दलीय कैंडिडेट राजेश रंजन ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1995 में सिंघेश्वर सीट से जनता दल के कैंडिडेट बमभोला यादव ने विरोधियों को मात दे दिया था।

PunjabKesari

2000 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के कैंडिडेट विजय कुमार सिंह ने सिंहेश्वर में जीत का परचम लहरा दिया था। 2005 में यहां हुए विधानसभा चुनाव में सिंघेश्वर सीट से जेडीयू की टिकट पर रामेश्वर प्रसाद यादव ने जीत हासिल किया था। वहीं 2010 और 2015 के  चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट रमेश ऋषिदेव ने लगातार दो बार जीत का परचम लहरा दिया था, लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में सिंघेश्वर सीट पर आरजेडी कैंडिडेट चंद्रहास चौपाल ने जीत का परचम लहराया था। 2025 के चुनाव में सिंघेश्वर सीट पर आरजेडी और जेडीयू के उम्मीदवार में कड़ी टक्कर होगी। 

Singheshwar Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                 

वहीं,  2020 के विधानसभा चुनाव में सिंघेश्वर सीट पर आरजेडी कैंडिडेट चंद्रहास चौपाल ने जीत का परचम लहराया था। चंद्रहास चौपाल 86 हजार एक सौ 81 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो जेडीयू कैंडिडेट रमेश ऋषिदेव 80 हजार छह सौ आठ वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से चंद्रहास चौपाल ने रमेश ऋषिदेव को पांच हजार पांच सौ 73 वोट के मार्जिन से हराया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट अमित कुमार भारती पांच हजार छह सौ सात वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Singheshwar Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में सिंघेश्वर सीट से जेडीयू की टिकट पर रमेश ऋषिदेव ने जीत हासिल की थी। रमेश ऋषिदेव ने चुनाव में 83 हजार 73 वोट हासिल किया था। वहीं हम पार्टी की कैंडिडेट मंजू देवी को 32 हजार आठ सौ 73 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रमेश ऋषिदेव ने मंजू देवी को 43 हजार आठ सौ 76 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप कैंडिडेट अमित कुमार भारती, 15 हजार एक सौ छह वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Singheshwar Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                 

वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव में सिंघेश्वर सीट से जेडीयू की टिकट पर रमेश ऋषिदेव ने जीत हासिल की थी। रमेश ऋषिदेव ने चुनाव में 72 हजार दो सौ 82 वोट हासिल किया था तो आरजेडी कैंडिडेट अमित कुमार भारती ने 57 हजार 86 वोट हासिल किया था। इस तरह से रमेश ऋषिदेव ने अमित कुमार भारती को 15 हजार एक सौ 96 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट गणेश पासवान ने 5 हजार नौ सौ 69 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

Singheshwar Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                 

वहीं, 2005 के विधानसभा चुनाव में सिंघेश्वर सीट से जेडीयू की टिकट पर रामेश्वर प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। रामेश्वर प्रसाद यादव ने चुनाव में 28 हजार नौ सौ 17 वोट हासिल किया था तो आरजेडी कैंडिडेट अरविंद कुमार को 27 हजार नौ सौ 86 वोट मिला था। इस तरह से रामेश्वर प्रसाद यादव ने अरविंद कुमार को महज नौ सौ 31 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट परवेज आलम ने 10 हजार 98 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

सिंघेश्वर सीट पर मुस्लिम और यादव मतदाता अहम भूमिका में हैं। हालांकि राजपूत, ब्राह्मण, कोइरी और पासवान वोटर भी निर्णायक संख्या में हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में यहां महागठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबला होगा, लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static