Sugauli Assembly Seat: सुगौली सीट पर क्या जीत हासिल कर पाएंगे RJD नेता शशि भूषण सिंह?।। Bihar Election 2025

Friday, Aug 22, 2025-04:58 PM (IST)

Bihar Assembly Seats: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक सुगौली विधानसभा सीट है...पश्चिम चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह सीट तो 1951 से ही अस्तित्व में है, लेकिन समय-समय पर परिसीमन के बाद इसकी सीमाएं बदलती रही है। 1951 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए और कांग्रेस के जय नारायण प्रसाद विधायक चुने गए। इसके बाद 1962 में भी इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा और बिद्या किशोर बिद्यालंकार विधायक बने। 1967 में यह सीट भारतीय जनसंघ के खाते में गई और एम.एल.मोदी विधायक चुने गए। 1969 में यह सीट एक बार फिर से कांग्रेस के खाते में गई और बद्री नारायण झा विधायक चुने गए।

PunjabKesari

1972 के चुनाव में इस सीट पर सोशलिस्ट पार्टी के अजिजुल हक विधायक चुने गए। 1977 और 1980 में लगातार दो बार कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(मार्क्सवादी) के रामाश्रय सिंह विधायक चुने गए। 1985 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुरेश कुमार मिश्रा विधायक बने। 1990 में एक बार फिर से कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के रामाश्रय सिंह विधायक बने। 1995 में चंद्रभान शेखर द्विवेदी निर्दलीय चुनाव जीते। 2000 में कोशल पार्टी के विजय प्रसाद गुप्ता विधायक चुने गए। 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में भी विजय प्रसाद गुप्ता ही विधायक बने। 2005 के नवंबर, 2010 और 2015 में हुए चुनाव में यह सीट बीजेपी के खाते में गई और लगातार तीन बार रामचंद्र सहनी यहां से विधायक चुने गए। 2020 के चुनाव में सुगौली सीट को आरजेडी कैंडिडेट शशि भूषण सिंह ने बीजेपी से छीन लिया।

Sugauli Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में सुगौली सीट पर आरजेडी शशि भूषण सिंह ने जीत का परचम लहराया था। शशि भूषण सिंह 65 हजार दो सौ 67 वोट लाकर पहला स्थान हासिल किया था। वहीं वीएसआईपी उम्मीदवार रामचंद्र सहनी ने 61 हजार आठ सौ 20 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो एलजेपी कैंडिडेट विजय प्रसाद गुप्ता 14 हजार एक सौ 88 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Sugauli Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में सुगौली सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रामचंद्र सहनी ने आरजेडी कैंडिडेट ओमप्रकाश चौधरी को हराया था। सहनी ने चौधरी को 7 हजार सात सौ 56 वोटों से हराया था। रामचंद्र सहनी को कुल 62 हजार तीन सौ 84 वोट मिले थे...जबकि दूसरे नंबर पर रहे ओमप्रकाश चौधरी को कुल 54 हजार छह सौ 28 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय शशि भूषण सिंह को कुल 15 हजार 4 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Sugauli Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो बीजेपी उम्मीदवार रामचंद्र सहनी ने आरजेडी कैंडिडेट विजय प्रसाद गुप्ता को हराया था।इस बार सहनी ने गुप्ता को 12 हजार तीन सौ 79 वोटों से हराया था। रामचंद्र सहनी को कुल 39 हजार 21 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे विजय प्रसाद गुप्ता को कुल 26 हजार छह सौ 42 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के मोहम्मद उमर सैफुल्लाह खान को कुल 10 हजार नौ सौ 22 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Sugauli Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रामचंद्र सहनी ने आरजेडी कैंडिडेट विजय प्रसाद गुप्ता को हराया था। सहनी ने गुप्ता को इस बार 6 हजार छह सौ पांच वोटों से हराया था। रामचंद्र सहनी को कुल 35 हजार आठ सौ 69 वोट मिले थे.....जबकि दूसरे नंबर पर रहे विजय प्रसाद गुप्ता को कुल 29 हजार दो सौ 64 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएम के रामाश्रय सिंह को मात्र 24 हजार तीन सौ 56 वोट मिले थे।

PunjabKesari

2020 के विधानसभा चुनाव में सुगौली सीट पर आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी को हराने में सफलता हासिल की थी, इसलिए आरजेडी एक बार फिर से शशि भूषण सिंह के किस्मत पर दांव खेल सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static