Motihari Assembly Seat: क्या मोतिहारी सीट पर जीत का सिलसिला कायम रख पाएंगे प्रमोद कुमार? II Bihar Election 2025
Friday, Aug 22, 2025-05:19 PM (IST)
Motihari Assembly Seat: बिहार के दौ सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक मोतिहारी विधानसभा सीट भी है। पूर्वी चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पूर्वी चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट तो 1977 से ही अस्तित्व में है लेकिन विधानसभा की सीमाएं समय-समय पर बदलती रही है। साल 1977 में कांग्रेस की टिकट पर प्रभावती गुप्ता ने जनता पार्टी के रघुनाथ गुप्ता को हराया और विधायक चुनी गईं। साल 1980 में प्रभावती गुप्ता दुबारा विधायक चुनी गईं। इसके बाद 1985, 1990 और 1995 में लगातार तीन बार सीपीआई कैंडिडेट त्रिवेणी तिवारी विधायक चुने गए। 2000 में आरजेडी के टिकट पर रमा देवी विधायक चुनी गईं...इसके बाद से लगातार इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा है। बीजेपी कैंडिडेट प्रमोद कुमार फरवरी 2005, अक्टूबर 2005, 2010,2015 और 2020 में लगातार विधायक चुने गए।
Motihari Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2020 के चुनाव में मोतिहारी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रमोद कुमार ने जीत हासिल की थी। प्रमोद कुमार ने 92 हजार सात सौ 33 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट ओम प्रकाश चौधरी 78 हजार 88 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो आरएलएसपी कैंडिडेट दीपक कुमार कुशवाहा तीन हजार सात सौ 16 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Motihari Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रमोद कुमार ने जीत हासिल की थी। प्रमोद कुमार ने आरजेडी कैंडिडेट बिनोद कुमार श्रीवास्तव को 18 हजार पांच सौ 17 वोटों से हराया था। प्रमोद कुमार को कुल 79 हजार नौ सौ 47 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे बिनोद कुमार श्रीवास्तव को कुल 61 हजार चार सौ 30 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय मनोज कुमार को कुल 7 हजार छह सौ 19 वोट मिले थे।
Motihari Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए चुनाव में भी बीजेपी उम्मीदवार प्रमोद कुमार ने ही जीत हासिल की थी। प्रमोद कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल कैंडिडेट राजेश गुप्ता को 22 हजार एक सौ 70 वोटों से हराया था। प्रमोद कुमार को कुल 51 हजार आठ सौ 88 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजेश कुमार को कुल 27 हजार तीन सौ 58 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय सुरेश सहनी को कुल 9 हजार सात सौ 64 वोट मिले थे।
Motihari Seat Result 2005 ।। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए चुनाव में भी मोतिहारी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट प्रमोद कुमार ने ही जीत हासिल की थी। उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार रमा देवी को 20 हजार सात सौ तीन वोटों से हराया था। प्रमोद कुमार को कुल 56 हजार एक सौ 19 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहीं रमा देवी को कुल 35 हजार चार सौ 16 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा के सुरेश सहनी को कुल 18 हजार तीन सौ 93 वोट मिले थे।
मोतिहारी सीट पर प्रमोद कुमार लगातार जीत हासिल करते रहे हैं। क्या इस बार भी प्रमोद कुमार जीत का सिलसिला कायम रख पाएंगे,इस पर सबकी नजर बनी हुई है।