Obra Assembly Seat: ओबरा विधानसभा सीट पर चिराग पासवान बिगाड़ सकते हैं RJD का खेल।। Bihar Election 2025

Saturday, Aug 16, 2025-05:19 PM (IST)

Obra Assembly Seat: ओबरा विधानसभा सीट काराकाट लोकसभा के तहत आता है...1952 में ही ओबरा विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट पदारथ सिंह ने जीत हासिल की थी। 1962 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट दिलकेश्वर राम ने यहां जीत हासिल की थी तो 1967 में ओबरा सीट से कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट आर के सिंह ने कामयाबी हासिल की थी। वहीं 1969 में ओबरा में हुए विधानसभा चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट पदारथ सिंह ने एक बार फिर से जनता का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 1972 में कांग्रेसी उम्मीदवार नारायण सिंह ने ओबरा सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं 1977 में यहां हुए विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के रामविलास सिंह ने विरोधियों को मात दिया था।

PunjabKesari

1980 के चुनाव में ओबरा सीट से बीजेपी के कैंडिडेट वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 1985 के चुनाव में ओबरा सीट से लोकदल के रामविलास सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1990 के विधानसभा चुनाव में जनता दल के कैंडिडेट राम बिलास सिंह ने एक बार फिर विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की। 1995 और 2000 में भाकपा माले के कैंडिडेट राजा राम सिंह ने लगातार दो बार जीत हासिल की थी। वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट पर सत्य नारायण सिंह ने विरोधियों को मात दिया था। 2010 के चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट सोमप्रकाश सिंह यादव ने सभी विरोधियों को हैरान कर दिया था। 2015 के चुनाव में ओबरा से आरजेडी कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। 2020 में ओबरा सीट पर आरजेडी के ऋषि कुमार ने सभी विरोधियों को चित कर दिया था।

Obra Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में ओबरा सीट पर आरजेडी के ऋषि कुमार ने जीत हासिल की थी। ऋषि कुमार को 63 हजार छह सौ 62 वोट मिला था.......जबकि एलजेपी के प्रकाश चंद्रा को 40 हजार नौ सौ 94 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से ऋषि कुमार ने प्रकाश चंद्रा को 22 हजार छह सौ 68 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं जेडीयू के सुनील कुमार 25 हजार दो सौ 34 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Obra Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में ओबरा सीट से आरजेडी की टिकट पर वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। वीरेंद्र कुमार सिन्हा को 56 हजार 42 वोट मिला था, जबकि बीएलएसपी के कैंडिडेट चंद्र भूषण वर्मा को 44 हजार छह सौ 46 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने चंद्र भूषण वर्मा को 11 हजार तीन सौ 96 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं भाकपा माले के कैंडिडेट राजा राम सिंह, 22 हजार आठ सौ एक वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Obra Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में ओबरा सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट सोमप्रकाश सिंह ने जीत हासिल की थी। सोमप्रकाश सिंह को 36 हजार आठ सौ 16 वोट मिला था, जबकि जेडीयू कैंडिडेट प्रमोद सिंह चंद्रवंशी को 36 हजार 14 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सोमप्रकाश सिंह ने प्रमोद सिंह चंद्रवंशी को महज आठ सौ दो  वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं भाकपा माले के कैंडिडेट राजा राम सिंह, 18 हजार चार सौ 63 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Obra Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में ओबरा सीट से आरजेडी के कैंडिडेट सत्यनारायण सिंह ने जीत हासिल की थी।  सत्यनारायण सिंह को 32 हजार छह सौ 18 वोट मिला था, जबकि भाकपा माले के कैंडिडेट राजा राम सिंह को 24 हजार 23 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सत्यनारायण सिंह ने राजा राम सिंह को 8 हजार पांच सौ 95 वोट से हरा दिया था। वहीं जेडीयू कैंडिडेट प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, 23 हजार तीन सौ 15 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में ओबरा सीट पर भाकपा माले ने कुशवाहा पर 28 हजार तीन सौ 78 वोट से लीड बनाई थी। ओबरा सीट पर 20 फीसदी से ज्यादा वोटर अनुसूचित जाति से आते हैं। वहीं इसके अलावा राजपूत,यादव और अति पिछड़े वोटरों की भी अहम भूमिका है। पिछले विधानसभा चुनाव में एलजेपी और जेडीयू के बीच वोट का बंटवारा हो गया था। इस बार ओबरा सीट पर चिराग पासवान अपना दावा ठोंक सकते हैं। अगर ओबरा सीट चिराग पासवान के खाते में गई तो फिर यहां बाजी पलट सकती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static