Arwal Assembly Seat: अरवल विधानसभा सीट पर भाकपा माले फिर लहराएगी लाल परचम II Bihar Election 2025
Tuesday, Aug 12, 2025-05:54 PM (IST)
Arwal Assembly Seat: अरवल विधानसभा सीट अरवल जिले में स्थित है। यह विधानसभा क्षेत्र जहानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में विधानसभा के चुनाव हुए और सोशलिस्ट पार्टी के गुदानी सिंह यादव चुनाव जीते थे। इसके बाद 1957 और 1962 में कांग्रेस के बुधन मेहता लगातार दो बार चुनाव जीते थे। 1967 और 1969 में इस सीट पर सीपीआई के एस.जौहर चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। वहीं 1972 में अरवल सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रंग बहादुर सिंह विधायक चुने गए थे। 1977 में यह सीट जनता पार्टी के खाते में गई और बनेश्वर प्रसाद सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे थे।
इसके बाद 1980, 1985 और 1990 में निर्दलीय उम्मीदवार कृष्ण नंदन प्रसाद सिंह लगातार तीन बार चुनाव जीते थे। 1995 में जनता दल के रविंद्र सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे थे। 2000 में यह सीट आरजेडी कैंडिडेट अखिलेश प्रसाद यादव विधायक चुने गए थे। 2005 में लोजपा के कैंडिडेट दुलारचंद सिंह यादव चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। 2010 में पहली बार यह सीट बीजेपी के खाते में गई और चितरंजन कुमार विधायक चुने गए जबकि 2015 में अरवल सीट एक बार फिर से आरजेडी ने जीत लिया और रविंद्र सिंह दूसरी बार विधायक बने थे। वहीं 2020 में यहां भाकपा माले के महानंद प्रसाद ने लाल परचम लहरा दिया था।
Arwal Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में अरवल सीट पर भाकपा माले के महानंद प्रसाद ने जीत हासिल की थी। महानंद प्रसाद को 68 हजार दो सौ 86 वोट मिला था जबकि बीजेपी के उम्मीदवार दीपक कुमार शर्मा को 48 हजार तीन सौ 36 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से महानंद प्रसाद ने दीपक कुमार शर्मा को 19 हजार नौ सौ 50 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सुभाष चंद्र यादव 7 हजार नौ सौ 41 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Arwal Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं साल 2015 के विधानसभा चुनाव में अरवल सीट पर आरजेडी के रविंद्र कुमार ने जीत हासिल की थी। रविंद्र सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार चितरंजन कुमार को 14 हजार आठ सौ 10 वोटों के अंतर से हराया था। रविंद्र कुमार को कुल 55 हजार दो सौ 95 वोट मिला था जबकि दूसरे नंबर पर रहे चितरंजन कुमार को कुल 37 हजार चार सौ 85 वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएमएल के महानंद प्रसाद को कुल 21 हजार तीन सौ 54 वोट मिले थे।
Arwal Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में अरवल सीट पर बीजेपी के चितरंजन कुमार ने जीत हासिल की थी। चितरंजन कुमार ने सीपीएमएल के महानंद प्रसाद को 4 हजार दो सौ दो वोट के अंतर से हराया था। चितरंजन कुमार को कुल 23 हजार नौ सौ 84 वोट मिला था जबकि दूसरे नंबर पर रहे महानंद प्रसाद को कुल 19 हजार सात सौ 82 वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे एलजेपी के दुलारचंद सिंह को कुल 15 हजार पांच सौ 13 वोट मिले थे।
2024 के लोकसभा चुनाव में अरवल विधानसभा सीट पर आरजेडी ने जेडीयू से 15 हजार सात सौ 30 वोट से लीड लिया था। .अरवल सीट पर यादव,कुर्मी,रविदास और पासवान वोटरों की अहम भूमिका है। पुराने आंकड़े और जातीय समीकरण को देखकर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि अरवल सीट पर एक बार फिर भाकपा माले जीत हासिल कर सकती है।