Ghosi Assembly Seat: घोसी विधानसभा सीट पर फिर लहरा सकता है भाकपा माले का लाल झंडा II Bihar Election 2025
Monday, Aug 11, 2025-05:33 PM (IST)
Ghosi Assembly Seat: घोसी विधानसभा सीट जहानाबाद जिले में स्थित है। यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में विधानसभा के चुनाव हुए और निर्दलीय रामचंद्र यादव चुनाव जीतने में सफल रहे। इसके बाद 1962 में कांग्रेस को जीत मिली और मिथिलेश्वर प्रसाद सिन्हा विधायक चुने गए थे। 1967 में सीपीआई के आर पी सिन्हा चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। 1969 में कांग्रेस को दोबारा जीत मिली और इस बार कौशलेंद्र प्रसाद नारायण सिंह विधायक चुने गए थे। 1972 में सीपीआई के रामाश्रय प्रसाद सिंह चुनाव जीते थे। इसके बाद 1977 से लेकर 2008 तक घोसी सीट पर लगातार जगदीश शर्मा चुनाव जीतने में सफल रहे थे। जगदीश शर्मा ने 1977 में जनता पार्टी और 1980 में बीजेपी की टिकट पर चुनाव जीतकर पटना पहुंच गए थे।
1985, 1990 और 1995 में जगदीश शर्मा कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़े और जीतने में कामयाब रहे थे। 2000 और 2005 के फरवरी में जगदीश शर्मा घोसी में निर्दलीय चुनाव जीतने में सफल रहे। इसके बाद 2005 के अक्टूबर में जगदीश शर्मा जेडीयू की तरफ से चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे लेकिन 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में जगदीश शर्मा सांसद चुने गए। इसके बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में निर्दलीय शांति शर्मा चुनाव जीतीं थीं। 2010 में यह सीट फिर से जदयू के खाते में आई और जगदीश शर्मा के बेटे राहुल कुमार विधायक चुने गए थे। 2015 में भी यह सीट जेडीयू के पास ही रही लेकिन इस बार कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा घोसी के विधायक बने थे लेकिन 2020 के चुनाव में भाकपा माले के कैंडिडेट रामबली सिंह यादव ने यहां बाजी पलट दी थी।
Ghosi Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में घोसी सीट पर भाकपा माले के रामबली सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। रामबली सिंह यादव को 74 हजार सात सौ 12 वोट मिला था जबकि जेडीयू के राहुल कुमार को 57 हजार तीन सौ 79 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामबली सिंह यादव ने राहुल कुमार को 17 हजार तीन सौ 33 वोट के बड़े अंतर से हराया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट राकेश कुमार सिंह चार हजार सात सौ 62 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Ghosi Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में घोसी सीट पर जेडीयू के कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने जीत हासिल की थी। वर्मा ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राहुल कुमार को 21 हजार छह सौ 25 वोटों के अंतर से हराया था। कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा को कुल 67 हजार 248 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राहुल कुमार को कुल 45 हजार छह सौ 23 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएमएल के रामबली यादव को कुल 10 हजार आठ सौ 94 वोट मिले थे।
Ghosi Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में घोसी सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार राहुल कुमार ने जीत हासिल की थी। राहुल कुमार ने लोजपा के जगदीश प्रसाद को 14 हजार दो सौ 76 वोटों के अंतर से हराया था। राहुल कुमार को कुल 40 हजार तीन सौ 64 वोट मिला था जबकि दूसरे नंबर पर रहे जगदीश प्रसाद को कुल 26 हजार 88 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय अजय सिंह को कुल 14 हजार नौ सौ 29 वोट मिले थे।
Ghosi Seat Result 2005 ।। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में घोसी सीट पर जेडीयू के कैंडिडेट जगदीश शर्मा ने जीत हासिल की थी। जगदीश शर्मा ने आरजेडी के अजय सिंह को 29 हजार एक सौ 20 वोटों से हराया था। जगदीश शर्मा को कुल 54 हजार एक सौ 14 वोट मिला था जबकि दूसरे नंबर पर रहे अजय सिंह को कुल 24 हजार नौ सौ 94 वोट ही मिल पाए थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएमएल के प्रदीप कुमार को कुल 10 हजार दो सौ 49 वोट मिले थे।
2024 के लोकसभा चुनाव में घोसी विधानसभा सीट पर आरजेडी ने जेडीयू से 31 हजार आठ सौ 43 वोट की बड़ी लीड बनाई थी। इस लीड को देखकर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि घोसी सीट पर भाकपा माले की पकड़ बेहद मजबूत है।