Ramgarh Assembly Seat: रामगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी को मिल सकती है कड़ी टक्कर II Bihar Election 2025

Monday, Aug 04, 2025-05:21 PM (IST)

Ramgarh Assembly Seat: रामगढ़ विधानसभा सीट कैमूर जिले में स्थित है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर 1951 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट रामचंद्र राय चुनाव जीते थे। 1957 में इस सीट पर प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के दशरथ तिवारी चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। 1962 में यह सीट एक बार फिर से कांग्रेस के खाते में आई और विश्वनाथ राय चुनाव विधानसभा पहुंच गए। 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के एस सिंह रामगढ़ से विधायक चुने गए थे। 1969 में कांग्रेस ने फिर से वापसी की और विश्वनाथ राय यहां के विधायक बने। इसके बाद 1972 में सोशलिस्ट पार्टी तो 1977 में जनता पार्टी की तरफ से सचिदानंद सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। 1980 में कांग्रेस इंदिरा की प्रभावती सिंह चुनाव जीतीं थीं। 

PunjabKesari
1985 में लोकदल के कैंडिडेट जमुना प्रसाद शर्मा विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1990 में अर्जुन राम तो 1995 में जगदानंद सिंह जनता दल की तरफ से चुनाव जीते थे। 2010 तक लगातार इस सीट पर राष्ट्रीय जनता का ही कब्जा रहा, जिसमें 2005 के फरवरी और अक्टूबर में जगदानंद सिंह, 2009 के उपचुनाव और 2010 में अम्बिका सिंह यादव चुनाव जीते थे। 2015 में यह सीट पहली बार बीजेपी के खाते में गई और अशोक कुमार सिंह रामगढ़ के विधायक चुने गए थे लेकिन 2020 के चुनाव में रामगढ़ में आरजेडी कैंडिडेट सुधाकर सिंह ने बाजी पलट दी थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में सुधाकर सिंह बक्सर के सांसद चुन लिए गए। इसलिए रामगढ़ में हुए उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह ने फिर से कब्जा जमा लिया। अशोक कुमार सिंह ने बीएसपी उम्मीदवार पिंटू यादव को महज 13 सौ 62 वोट के अंतर से हराया था जबकि जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। 

Ramgarh Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट पर आरजेडी कैंडिडेट सुधाकर सिंह ने जीत हासिल की थी। सुधाकर सिंह को 58 हजार 83 वोट मिला था जबकि बीएसपी उम्मीदवार अम्बिका सिंह 57 हजार आठ सौ 94 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से सुधाकर सिंह ने अम्बिका सिंह को महज एक सौ 89 वोट के अंतर से हराया था। वहीं बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह 56 हजार 84 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Ramgarh Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। अशोक कुमार सिंह ने आरजेडी उम्मीदवार अम्बिका सिंह को 8 हजार 11 वोटों से हराया था। अशोक कुमार सिंह को कुल 57 हजार पांच सौ एक वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे अम्बिका सिंह को कुल 49 हजार चार सौ 90 वोट ही मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी कैंडिडेट प्रमोद सिंह को कुल 35 हजार सात सौ 96 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

Ramgarh Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट पर आरजेडी कैंडिडेट अम्बिका सिंह ने जीत हासिल की थी। अम्बिका सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह को 2 हजार नौ सौ 78 वोटों के कम अंतर से हराया था अम्बिका सिंह को कुल 30 हजार सात सौ 87 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे अशोक कुमार सिंह को कुल 27 हजार आठ सौ नौ वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सुधाकर सिंह को कुल 18 हजार पांच सौ 51 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में रामगढ़ विधानसभा सीट पर आरजेडी ने बीजेपी पर 9 हजार 9 सौ 28 वोट से लीड किया था लेकिन बाद में हुए उपचुनाव में रामगढ़ में बीजेपी ने आरजेडी की लीड को खत्म कर भगवा परचम लहरा दिया था। रामगढ़ विधानसभा सीट पर रविदास,यादव, राजपूत और मुस्लिम वोटरों की अहम भूमिका है। इस बार बीजेपी के लिए रामगढ़ सीट को निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि पिछले उपचुनाव में बीजेपी की लीड कम ही थी। इसलिए इस लीड को कायम रखना बीजेपी के लिए चुनौती हो सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static