Dinara Assembly Seat: दिनारा विधानसभा सीट पर दावा कर सकते हैं चिराग पासवान II Bihar Election 2025

Sunday, Aug 10, 2025-05:11 PM (IST)

Dinara Assembly Seat: दिनारा विधानसभा सीट रोहतास जिले में स्थित है....यह विधानसभा क्षेत्र बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में हुए चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट रामानंद उपाध्याय विधायक चुने गए थे। 1957,1962 और 1967 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट राम आशीष सिंह लगातार तीन बार चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। 1969 में कांग्रेसी उम्मीदवार रामानंद प्रसाद सिंह विधायक चुने गए थे। 1972 में कांग्रेस (ओ) के ही राम नारायण साह चुनाव जीतने में सफल रहे थे। 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर शिवपूजन सिंह विधायक चुने गए थे।

PunjabKesari

1980 में दिनारा सीट पर कांग्रेस इंदिरा ने कब्जा जमाया और लक्ष्मण राय विधायक चुने गए। 1985 में कांग्रेस की तरफ से लक्ष्मण राय एक बार फिर से विधायक चुने गए थे। 1990 और 1995 में जनता दल के कैंडिडेट रामधनी सिंह लगातार दो बार विधायक बने थे। 2000 में रामधनी सिंह तीसरी बार भी विधायक चुने गए लेकिन इस बार वे जेडीयू के टिकट पर चुनावी मैदान में थे। 2005 में बीएसपी की टिकट पर सीता सुन्दरी देवी विधायक चुनी गईं थीं। 2010 और 2015 में इस सीट पर लगातार दो बार जेडीयू के उम्मीदवार जय कुमार सिंह विधायक चुने गए थे, लेकिन 2020 के चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार विजय कुमार मंडल ने यहां सारे विरोधियों को चित कर दिया था।

Dinara Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं,  2020 के चुनाव में दिनारा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट विजय कुमार मंडल ने जीत हासिल की थी। विजय कुमार मंडल को 59 हजार पांच सौ 41 वोट मिला था, जबकि एलजेपी कैंडिडेट राजेंद्र प्रसाद सिंह को 51 हजार तीन सौ 13 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से विजय कुमार मंडल ने राजेंद्र प्रसाद सिंह को 8 हजार दो सौ 28 वोट के अंतर से हराया था। वहीं जेडीयू के जय कुमार सिंह 27 हजार दो सौ 52 वोट लाकर तीसरे स्थान पर खिसक गए थे।

PunjabKesari

Dinara Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में दिनारा सीट पर जेडीयू कैंडिडेट जय कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। जय कुमार सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह को 2 हजार छह सौ 91 वोट के अंतर से हराया था। जय कुमार सिंह को कुल 64 हजार छह सौ 99 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह को कुल 62 हजार 8 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे एसएचएस के विनोद कुमार चौबे को कुल 4 हजार दो सौ 65 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Dinara Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में दिनारा सीट पर जेडीयू कैंडिडेट जय कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। जय कुमार सिंह ने आरजेडी की उम्मीदवार सीता सुन्दरी देवी को 16 हजार छह सौ 10 वोटो के अंतर से हराया था। जय कुमार सिंह को कुल 47 हजार एक सौ 76 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं सीता सुन्दरी देवी को कुल 30 हजार पांच सौ 66 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहीं कांग्रेसी कैंडिडेट शीला सिंह को कुल 10 हजार 98 वोट मिले थे। 

PunjabKesari

Dinara Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में दिनारा सीट पर बीएसपी कैंडिडेट सीता सुंदरी देवी ने जीत हासिल की थी। सीता सुन्दरी देवी ने जेडीयू उम्मीदवार रामधनी सिंह को महज आठ सौ 84 वोट के कम अंतर से हराया था। सीता सुन्दरी देवी को कुल 41 हजार नौ सौ 38 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामधनी सिंह को कुल 41 हजार 54 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा के अशोक कुमार गुप्ता को कुल 14 हजार दो सौ 39 वोट मिले थे।

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में दिनारा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने आरजेडी पर 4 हजार छह सौ 71 वोट की लीड बनाई थी। दिनारा विधानसभा सीट पर यादव,रविदास,राजपूत,ब्राह्मण और मुस्लिम वोटरों की निर्णायक भूमिका है। 2020 के चुनाव में चिराग के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह दूसरे नंबर पर आ गए थे। वहीं जेडीयू के जय कुमार सिंह तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। ऐसे में चिराग पासवान दिनारा सीट पर अपना दावा जरुर ठोकेंगे। वहीं जय कुमार सिंह भी इस सीट पर अपने दावे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। अगर एनडीए के बीच दिनारा सीट पर एक कैंडिडेट देने की बात तय हो जाएगी तो लगता है कि इस सीट पर आरजेडी का कब्जा खत्म हो जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static