Jagdishpur vidhan sabha Seat: जगदीशपुर सीट पर क्या जीत का हैट्रिक लगा पाएगी RJD? ।। Bihar Election 2025

Wednesday, Jul 30, 2025-05:00 PM (IST)

Jagdishpur Assembly Seat: जगदीशपुर विधानसभा सीट आरा लोकसभा के तहत आता है.......बाबू वीर कुंवर सिंह की कर्मभूमि होने के चलते जगदीशपुर का एक अलग ही ऐतिहासिक महत्व रहा है। बाबू वीर कुंवर सिंह की वजह से इस सीट की एक अलग पहचान रही है। 1951 में ही जगदीशपुर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में जगदीशपुर सीट से सुमित्रा देवी ने जीत हासिल की थी। 1962 में इस सीट से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की टिकट से शुकर राम ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1967 के चुनाव में जगदीशपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार एस पी राय ने आम जनता का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 1969 में इस सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट सत्य नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1972 में जगदीशपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ओ के कैंडिडेट शिवपूजन वर्मा ने विरोधियों को पस्त कर दिया था। 1977 के चुनाव में एक बार फिर निर्दलीय कैंडिडेट सत्य नारायण सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया था। 

PunjabKesari

वहीं 1980 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट बीर बहादुर सिंह ने जीत हासिल किया था। 1985 में जगदीशपुर सीट से लोकदल उम्मीदवार हरिनारायण सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था तो 1990 के विधानसभा चुनाव में यहां से इंडियन पीपुल्स फ्रंट के कैंडिडेट श्री भगवान सिंह ने विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया था। 1995 में जगदीशपुर में हरिनारायण सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 2000 और 2005 के विधानसभा चुनाव में यहां से नीतीश बाबू की पार्टी के कैंडिडेट श्री भगवान सिंह ने जीत हासिल की थी तो 2010 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आरजेडी उम्मीदवार दिनेश कुमार सिंह ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट राम विशुन सिंह यादव ने जीत का परचम लहराया था।

Jagdishpur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में जगदीशपुर सीट पर आरजेडी कैंडिडेट रामविशुन सिंह यादव ने जीत हासिल की थी।  रामविशुन सिंह यादव को 66 हजार छह सौ 32 वोट मिला था, जबकि एलजेपी कैंडिडेट श्री भगवान सिंह कुशवाहा को 44 हजार पांच सौ 25 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामविशुन सिंह यादव ने श्री भगवान सिंह कुशवाहा को 22 हजार एक सौ सात वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जेडीयू उम्मीदवार सुषुमलता 29 हजार तीन सौ 62 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं। 

PunjabKesari

Jagdishpur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के चुनाव में जगदीशपुर सीट से आरजेडी उम्मीदवार राम विशुन सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। राम विशुन सिंह यादव को 49 हजार 20 वोट मिला था, जबकि बीएलएसपी के कैंडिडेट राकेश रौशन को 38 हजार आठ सौ 25 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से राम विशुन सिंह यादव ने राकेश रौशन को 10 हजार एक सौ 95 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं भाकपा माले के कैंडिडेट चंद्रदीप सिंह, 18 हजार एक सौ 54 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Jagdishpur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में जगदीशपुर सीट पर आरजेडी कैंडिडेट दिनेश कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। दिनेश कुमार सिंह को 55 हजार पांच सौ 60 वोट मिला था, जबकि जेडीयू कैंडिडेट श्री भगवान सिंह कुशवाहा को 45 हजार तीन सौ 74 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से दिनेश कुमार सिंह ने श्री भगवान सिंह कुशवाहा को 10 हजार एक सौ 86 वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं भाकपा माले के कैंडिडेट सुदामा प्रसाद 16 हजार एक सौ 29 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Jagdishpur Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में जगदीशपुर सीट से जेडीयू कैंडिडेट श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने जीत हासिल किया था। श्री भगवान सिंह कुशवाहा को 41 हजार नौ सौ 92 वोट मिला था.....जबकि आरजेडी कैंडिडेट दिनेश कुमार सिंह को 40 हजार आठ सौ 89 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिनेश कुमार सिंह को 1 हजार एक सौ तीन वोट के कम मार्जिन से हरा दिया था। वहीं भाकपा माले के कैंडिडेट अविनाश सिंह, 9 हजार तीन सौ 87 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

जगदीशपुर विधानसभा सीट पर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाकपा माले के कैंडिडेट ने बीजेपी उम्मीदवार को 20 हजार एक सौ 72 वोट से लीड लिया था। जगदीशपुर के चुनावी नतीजों को तय करने में राजपूत और यादव वोटरों की अहम भूमिका रहती है। लोकसभा चुनाव के आंकड़े को अगर आधार माना जाए तो जगदीशपुर में महागठबंधन फिर से लीड ले सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static