Sikti Assembly Seat: सिकटी सीट पर क्या जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे विजय कुमार मंडल? ।। Bihar Election 2025

Tuesday, Aug 26, 2025-05:46 PM (IST)

Sikti Assembly Seat: सिकटी विधानसभा सीट बिहार की दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक है...सिकटी विधानसभा सीट, अररिया लोकसभा सीट के तहत आता है। 1977 में सिकटी सीट पर हुए पहले चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट मोहम्मद अजीमुद्दीन ने जीत हासिल किया था। वहीं 1980 में सिकटी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसी कैंडिडेट शीतल प्रसाद गुप्ता ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1985 में यहां से कांग्रेसी कैंडिडेट रामेश्वर यादव ने जीत हासिल की थी। 1990 में सिकटी सीट से जनता दल के कैंडिडेट मोहम्मद अजीमुद्दीन ने जनता का भरोसा जीत लिया था।1995 में सिकटी सीट से कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट रामेश्वर यादव ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 2000 में सिकटी सीट से बीजेपी के टिकट पर आनंदी प्रसाद यादव ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 2005 के अक्टूबर महीने में जेडीयू के कैंडिडेट मुरलीधर मंडल ने जीत का परचम लहराया था। .2010 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर आनंद प्रसाद यादव ने विरोधियों को मात दे दिया था। 2015 और 2020 के चुनाव में सिकटी सीट से बीजेपी के कैंडिडेट विजय कुमार मंडल ने जीत हासिल कर लिया था।

PunjabKesari

Sikti Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में सिकटी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार मंडल ने जीत हासिल की थी। विजय कुमार मंडल 84 हजार एक सौ 28 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आरजेडी कैंडिडेट शत्रुघ्न प्रसाद सुमन 70 हजार पांच सौ 18 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से विजय कुमार मंडल ने शत्रुघ्न प्रसाद सुमन को 13 हजार छह सौ 10 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अभिषेक आनंद छह हजार आठ सौ 39 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Sikti Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में सिकटी सीट से बीजेपी कैंडिडेट विजय कुमार मंडल ने जीत हासिल कर लिया था। विजय कुमार मंडल ने चुनाव में 76 हजार नौ सौ 95 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू कैंडिडेट शत्रुघ्न प्रसाद सुमन को 68 हजार आठ सौ 89 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से विजय कुमार मंडल ने  शत्रुघ्न प्रसाद सुमन को 8 हजार एक सौ छह वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप कैंडिडेट बाल कृष्णा झा, 4 हजार सात सौ 25 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Sikti Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में सिकटी सीट से बीजेपी की टिकट पर आनंदी प्रसाद यादव ने चुनाव में जीत हासिल की थी। आनंदी प्रसाद यादव ने चुनाव में 42 हजार 76 वोट हासिल किया था। एलजेपी कैंडिडेट विजय कुमार मंडल ने 32 हजार दो सौ दो वोट हासिल किया था। इस तरह से आनंदी प्रसाद यादव ने विजय कुमार मंडल को 9 हजार आठ सौ 74 वोट के अंतर से हरा दिया था तो कांग्रेसी कैंडिडेट शगुफ्ता ने 20 हजार दो सौ 80 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 

PunjabKesari

Sikti Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में सिकटी सीट से जेडीयू के टिकट पर मुरलीधर मंडल ने चुनाव में जीत हासिल की थी।  मुरलीधर मंडल ने चुनाव में 47 हजार सात सौ 58 वोट हासिल किया था तो एलजेपी कैंडिडेट  आफताब अजीम को 25 हजार नौ सौ 34 वोट मिला था। इस तरह से मुरलीधर मंडल ने आफताब अजीम को 21 हजार आठ सौ 24 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एसपी कैंडिडेट हसनैन मिर्जा ने 19 हजार चार सौ 92 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

सिकटी विधानसभा सीट के नतीजों को तय करने में मुस्लिम वोटरों की सबसे बड़ी भूमिका में है। हालांकि यादव वोटरों की संख्या भी यहां निर्णायक है। 2025 के विधानसभा चुनाव में यहां महागठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबला होगा, लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static