Mohiuddinnagar Assembly Seat: मोहिउद्दीन नगर विधानसभा सीट पर क्या पासा पलट पाएंगे तेजस्वी यादव।। Bihar Election 2025

Tuesday, Sep 02, 2025-05:32 PM (IST)

Mohiuddinnagar Assembly Seat: मोहिउद्दीन नगर विधानसभा सीट समस्तीपुर जिले के तहत आता है...1951 में मोहिउद्दीन नगर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में मोहिउद्दीन नगर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट रामरूप प्रसाद राय ने जीत हासिल की थी। 1957 और 1962 में मोहिउद्दीन नगर सीट पर कांग्रेस की टिकट पर शांति देवी ने लगातार दो बार जीत हासिल की थी। 1967 में यहां से पी एल रॉय ने संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर जनता का समर्थन हासिल किया था। 1969 और 1972 के चुनाव में मोहिउद्दीन नगर सीट पर कपिल देव नारायण सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 1977 के चुनाव में यहां से प्रेमलता राय ने जेएनपी कैंडिडेट के तौर पर मोहिउद्दीन नगर सीट पर जीत हासिल किया था।

PunjabKesari

वहीं, 1980 के विधानसभा चुनाव में यहां से आईएनसी यू के कैंडिडेट रामचंद्र राय ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1985 में मोहिउद्दीननगर सीट में कांग्रेसी कैंडिडेट अनुराग नारायण सिंह ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1990 और 1995 के चुनाव में जनता दल के कैंडिडेट रामचंद्रा राय ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव में रामचंद्र राय ने मोहिउद्दीन नगर सीट पर आरजेडी कैंडिडेट ने जीत का परचम लहराया था। 2005 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट अजय कुमार बुल्गानिन ने जीत हासिल किया था। वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में मोहिउद्दीन नगर सीट पर बीजेपी कैंडिडेट राणा गंगेश्वर सिंह ने जीत का परचम लहराया था। वहीं 2015 में यहां से आरजेडी कैंडिडेट एज्या यादव ने सभी विरोधियों को पछाड़कर जीत का परचम लहरा दिया था, लेकिन 2020 के चुनाव में एज्या यादव को बीजेपी कैंडिडेट राजेश कुमार सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Mohiuddinnagar Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं,  2020 के चुनाव में मोहिउद्दीन नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट राजेश कुमार सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। राजेश कुमार सिंह को 70 हजार तीन सौ 85 वोट मिले थे तो आरजेडी कैंडिडेट एज्या यादव 55 हजार दो सौ 71 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। इस तरह से राजेश कुमार सिंह ने एज्या यादव को 15 हजार एक सौ 14 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप कैंडिडेट अजय कुमार बुलगानिन 5 हजार सात सौ 52 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Mohiuddinnagar Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में मोहिउद्दीन नगर सीट से आरजेडी उम्मीदवार एज्या यादव ने जीत हासिल की थी। एज्या यादव को 47 हजार एक सौ 37 वोट मिला था तो निर्दलीय कैंडिडेट राजेश कुमार सिंह को 23 हजार सात सौ छह वोट ही मिल पाया था। इस तरह से एज्या यादव ने राजेश कुमार सिंह को 23 हजार चार सौ 31 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट सत्येंद्र नारायण सिंह 18 हजार चार सौ 96 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Mohiuddinnagar Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में मोहिउद्दीन नगर से बीजेपी की टिकट पर राणा गंगेश्वर सिंह ने जीत हासिल की थी। राणा गंगेश्वर सिंह को 51 हजार सात सौ 56 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट अजय कुमार बुलगानिन ने 37 हजार चार सौ पांच वोट हासिल किया था। इस तरह से राणा गंगेश्वर सिंह ने अजय कुमार बुलगानिन को 14 हजार तीन सौ 51 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार अजय, तीन हजार आठ सौ छह वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Mohiuddinnagar Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में मोहिउद्दीन नगर सीट से आरजेडी की टिकट पर अजय कुमार बुलगानिन ने जीत हासिल की थी। अजय कुमार बुलगानिन को 45 हजार दो सौ 19 वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट राणा गंगेश्वर सिंह को 39 हजार एक सौ 48 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अजय कुमार बुलगानिन ने राणा गंगेश्वर सिंह को 6 हजार 71 वोट से हरा दिया था। वहीं जेडीयू कैंडिडेट ब्रजेश कुमार,10 हजार पांच सौ 64 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

मोहिउद्दीन नगर विधानसभा सीट पर यादव और मुस्लिम वोटरों की तादाद 45 फीसदी से ज्यादा है। अगर इस बार आरजेडी अपने कैडर वोटरों को बूथ तक लाने में सफल रही तो यहां पर पासा पलट भी सकता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static