Bakhri Assembly Seat: बखरी विधानसभा सीट पर CPI और BJP में होगा कड़ा मुकाबला ।। Bihar Election 2025 II

Wednesday, Sep 10, 2025-04:17 PM (IST)

Bakhri Assembly Seat: बिहार का बखरी विधानसभा सीट बेगूसराय लोकसभा के तहत आता है.....बखरी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 1951 में ही बखरी सीट अस्तित्व में आ गया था। 1951 में बखरी सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट शिवब्रत नारायण सिन्हा ने जीत हासिल किया था। 1962 में इस सीट से कांग्रेस की टिकट से मेदनी पासवान ने विरोधियों को मात दी थी। 1967 और 1969 में बखरी सीट से सीपीआई कैंडिडेट युगल किशोर शर्मा ने जीत हासिल कर लिया था। 1972, 1977 और 1980 में बखरी विधानसभा सीट पर सीपीआई के कैंडिडेट रामचंद्र पासवान ने जीत हासिल की थी। वहीं 1985,1990 और 1995 के विधानसभा चुनाव में सीपीआई के कैंडिडेट के तौर पर रामबिनोद पासवान ने लगातार तीन बार बखरी में जीत का परचम लहरा दिया था।

PunjabKesari

वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव में रामानंद राम ने आरजेडी की टिकट पर बखरी में सीपीआई को हरा दिया था, लेकिन 2005 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बखरी में सीपीआई के कैंडिडेट के तौर पर राम विनोद पासवान ने कब्जा कर लिया था। वहीं 2010 के चुनाव में बखरी सीट से बीजेपी के कैंडिडेट के तौर पर रामानंद राम ने जीत हासिल किया था। 2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट उपेंद्र पासवान ने जनता का भरोसा हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन 2020 में यहां से सीपीआई कैंडिडेट सूर्यकांत पासवान ने लाल झंडा लहरा दिया था। 

Bakhri Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में बखरी सीट से सीपीआई उम्मीदवार सूर्यकांत पासवान ने जीत हासिल की थी। सूर्यकांत पासवान को 72 हजार एक सौ 77 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट रामशंकर पासवान 71 हजार चार सौ वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से सूर्यकांत पासवान ने रामशंकर पासवान को महज सात सौ 77 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं विजय पासवान तीन हजार आठ सौ 57 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Bakhri Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बखरी सीट से आरजेडी उम्मीदवार उपेंद्र पासवान ने जीत हासिल की थी। उपेंद्र पासवान को 72 हजार छह सौ 32 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट रामानंद राम को 32 हजार तीन सौ 76 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से उपेंद्र पासवान ने रामानंद राम को 40 हजार दो सौ 56 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट सूर्यकांत पासवान, 29 हजार एक सौ 85 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Bakhri Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में बखरी सीट पर बीजेपी कैंडिडेट रामानंद राम ने जीत हासिल की थी। रामानंद राम को 43 हजार आठ सौ 71 वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट राम विनोद पासवान ने 25 हजार चार सौ 59 वोट हासिल किया था। इस तरह से बीजेपी कैंडिडेट रामानंद राम ने एलजेपी कैंडिडेट राम विनोद पासवान को 18 हजार चार सौ 12 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट सूर्यकांत पासवान 20 हजार आठ सौ 36 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Bakhri Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बखरी सीट से सीपीआई कैंडिडेट राम विनोद पासवान ने जीत हासिल की थी। राम विनोद पासवान को 37 हजार आठ सौ 76 वोट मिला था .तो आरजेडी कैंडिडेट रामानंद राम को 24 हजार एक सौ नौ वोट ही मिला था। इस तरह से राम विनोद पासवान ने रामानंद राम को 13 हजार सात सौ 67 वोट से हरा दिया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट कमलदेव चौपाल,  17 हजार 76 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे

PunjabKesari

पिछले चुनाव में बखरी सीट पर बहुत कम अंतर से सीपीआई ने बहुत कम अंतर से बीजेपी उम्मीदवार को हरा दिया था। इस बार बखरी सीट पर सीपीआई को हराने में चिराग पासवान की भूमिका अहम रहेगी। अगर चिराग, पासवान वोटरों को बीजेपी की तरफ मोड़ा तो यहां सीपीआई उम्मीदवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static