Morwa Assembly Seat: मोरवा विधानसभा सीट पर चिराग पासवान बिगाड़ेंगे RJD का खेल।। Bihar Election 2025

Thursday, Sep 04, 2025-05:37 PM (IST)

Morwa Assembly Seat: मोरवा विधानसभा सीट समस्तीपुर जिले में स्थित है......यह विधानसभा क्षेत्र उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2008 में हुए परिसीमन के बाद इस सीट पर पहली बार साल 2010 में विधानसभा चुनाव हुआ था। 2010 के विधानसभा चुनाव में मोरवा सीट पर जेडीयू कैंडिडेट बैद्यनाथ साहनी विधायक चुने गए थे। 2015 में भी इस सीट पर जेडीयू का ही कब्जा रहा और विद्यासागर सिंह निषाद विधायक चुने गए थे, लेकिन 2020 के चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रणविजय साहू ने मोरवा सीट पर बाजी पलट दी थी।

PunjabKesari

Morwa Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में मोरवा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट रणविजय साहू ने जीत हासिल की थी। रणविजय साहू को 59 हजार पांच सौ 54 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट विद्यासागर सिंह निषाद 48 हजार आठ सौ 83 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से रणविजय साहू ने विद्यासागर सिंह निषाद को 10 हजार छह सौ 71 वोट के मार्जिन से हरा दिया। वहीं एलजेपी कैंडिडेट अभय कुमार सिंह 23 हजार आठ सौ 84 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Morwa Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में मोरवा सीट पर जेडीयू कैंडिडेट विद्यासागर सिंह निषाद ने जीत हासिल की थी। विद्यासागर सिंह निषाद ने बीजेपी उम्मीदवार सुरेश राय को 18 हजार आठ सौ 16 वोटों से हराया था। विद्यासागर सिंह निषाद को कुल 59 हजार दो सौ छह वोट मिले थे......जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुरेश राय को कुल 40 हजार तीन सौ 90 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे एसएचएस के कैंडिडेट अनिल कुमार शर्मा को कुल 9 हजार तीन सौ 80 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Morwa Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में मोरवा सीट पर जेडीयू कैंडिडेट बैद्यनाथ साहनी ने जीत हासिल की थी। बैद्यनाथ साहनी ने आरजेडी कैंडिडेट अशोक सिंह को 6 हजार आठ सौ 50 वोटों से हराया था। बैद्यनाथ साहनी को कुल 40 हजार दो सौ 71 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अशोक सिंह को कुल 33 हजार चार सौ 21 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेसी कैंडिडेट नागमणि को कुल 6 हजार नौ सौ 95 वोट मिले थे।

PunjabKesari


मोरवा विधानसभा सीट के नतीजों को तय करने में यादव,राजपूत,ब्राह्मण और मुस्लिम वोटरों की अहम भूमिका है। पिछली बार लोजपा कैंडिडेट ने  23 हजार आठ सौ 84 वोट लाकर आरजेडी को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन इस बार चिराग पासवान के एनडीए के साथ रहने से जेडीयू यहां बाजी पलट सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static