Cheria Bariarpur Seat: चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट पर चिराग पासवान का चल सकता है जादू।। Bihar Election 2025
Friday, Sep 05, 2025-05:54 PM (IST)
Cheria Bariarpur Assembly Seat: चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट बेगूसराय लोकसभा के तहत आता है...1977 में चेरिया बरियारपुर सीट पर हुए पहले चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर हरिहर महतो ने जीत हासिल की थी। वहीं 1980 के चुनाव में यहां से सीपीआई कैंडिडेट सुखदेव महतो ने कांग्रेस को चुनाव में मात दे दिया था। 1985 के चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट हरिहर महतो ने एक बार फिर चुनाव में जीत हासिल कर लिया था। 1990 और 1995 में जनता दल के टिकट पर रामजीवन सिंह ने लगातार दो बार जीत हासिल किया था। 2000 में आरजेडी की टिकट पर अशोक कुमार ने चेरिया बरियारपुर की जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी। 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में चेरिया बरियारपुर सीट पर एलजेपी कैंडिडेट अनिल चौधरी ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दिया था। 2010 और 2015 में चेरिया बरियारपुर से जेडीयू की कैंडिडेट मंजू वर्मा ने जीत हासिल की थी, लेकिन 2020 के चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट राजवंशी महतो ने यहां से बाजी पलट दिया था।
Cheria Bariarpur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में चेरिया बरियारपुर सीट पर आरजेडी कैंडिडेट राजवंशी महतो ने जीत हासिल की थी। राजवंशी महतो को 68 हजार छह सौ 35 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट मंजू वर्मा 27 हजार सात सौ 38 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थी। इस तरह से राजवंशी महतो ने मंजू वर्मा को 40 हजार आठ सौ 97 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट राखी देवी 25 हजार चार सौ 37 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
Cheria Bariarpur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में चेरिया बरियारपुर सीट से जेडीयू कैंडिडेट मंजू वर्मा ने जीत हासिल की थी। मंजू वर्मा को 69 हजार सात सौ 95 वोट मिला था......तो एलजेपी कैंडिडेट अनिल कुमार चौधरी को 40 हजार 59 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मंजू वर्मा ने अनिल कुमार चौधरी को 20 हजार सात सौ 36 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट अब्दुल हाफिज खान, 8 हजार 92 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Cheria Bariarpur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में चेरिया बरियारपुर सीट से जेडीयू उम्मीदवार मंजू वर्मा ने जीत हासिल की थी। मंजू वर्मा को 32 हजार आठ सौ सात वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट अनिल कुमार चौधरी ने 31 हजार सात सौ 46 वोट हासिल किया था। इस तरह से मंजू वर्मा ने अनिल कुमार चौधरी को एक हजार 61 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुदर्शन सिंह, 14 हजार पांच सौ 81 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Cheria Bariarpur Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2005 के विधानसभा चुनाव में चेरिया बरियारपुर सीट से एलजेपी कैंडिडेट अनिल चौधरी ने जीत हासिल की थी। अनिल चौधरी को 32 हजार आठ सौ 92 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट कुमारी सावित्री को 32 हजार तीन सौ 59 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अनिल चौधरी ने कुमारी सावित्री को महज 5 सौ 33 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं जेडीयू कैंडिडेट राजवंशी महतो, 20 हजार पांच सौ दो वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
2020 के विधानसभा चुनाव में चेरिया बरियारपुर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार को उम्मीद से बहुत कम वोट मिला था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट राखी देवी 25 हजार चार सौ 37 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं। देखा जाए तो एलजेपी उम्मीदवार ने जेडीयू के वोट बैंक में बड़े पैमाने पर सेंध लगाई थी। अब चिराग पासवान के एनडीए के साथ गठबंधन है। ऐसे में एनडीए के वोटों की संख्या बढ़ सकती है। वैसे इस सीट पर सबसे अधिक संख्या में राजपूत वोटर हैं। इसके बाद ब्राह्मण और यादव वोटर की संख्या है। अगर जातीय समीकरण को एनडीए उम्मीदवार साधने में सफल रहे तो इस सीट पर आरजेडी कैंडिडेट को नुकसान हो सकता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Supaul Assembly Seat: सुपौल विधानसभा सीट पर कौन देगा बिजेंद्र यादव को चुनौती? ।। Bihar Election 2025
