Sherghati Assembly Seat: शेरघाटी सीट पर चिराग पासवान बिगाड़ देंगे तेजस्वी यादव का खेल।। Bihar Election 2025
Friday, Sep 26, 2025-05:16 PM (IST)
Sherghati Assembly Seat: शेरघाटी विधानसभा सीट गया लोकसभा के तहत आता है.....शेरघाटी विधानसभा सीट पर 1957 और 1952 में कांग्रेस की टिकट पर मोहम्मद शाहजहां ने जीत हासिल की थी। 1967 में शेरघाटी से मुश्ताक अली खान ने जेकेडी के कैंडिडेट के तौर पर कांग्रेस के किले को तोड़ दिया था। हालांकि 1969 के विधानसभा चुनाव में शेरघाटी में निर्दलीय कैंडिडेट जयराम गिरी ने वर्चस्व स्थापित कर लिया। वहीं 1972 में भी इस सीट पर जयराम गिरी ने ही जीत हासिल की....लेकिन इस बार उन्होंने कांग्रेस पार्टी की टिकट पर जनता का भरोसा हासिल किया था।
1972 के बाद इस सीट को वजूद हासिल करने में 38 साल लग गए थे। 1977 में शेरघाटी को बोधगया विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा बना दिया गया....तब से 2010 चुनाव तक यही स्थिति बनी रही। 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में शेरघाटी से जेडीयू के कैंडिडेट विनोद प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर विनोद प्रसाद यादव ने शेरघाटी में विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन 2020 में आरजेडी की मंजू अग्रवाल ने यहां बाजी पलट दी थी।
Sherghati Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2020 के चुनाव में शेरघाटी सीट पर आरजेडी की उम्मीदवार मंजू अग्रवाल ने जीत हासिल की थी। मंजू अग्रवाल को 61 हजार आठ सौ चार वोट मिला था, जबकि जेडीयू के विनोद प्रसाद यादव को 45 हजार एक सौ 14 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मंजू अग्रवाल ने विनोद प्रसाद यादव को 16 हजार छह सौ 90 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी के मुकेश कुमार यादव 24 हजार एक सौ सात वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Sherghati Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में शेरघाटी सीट से जेडीयू के विनोद प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। विनोद प्रसाद यादव को 44 हजार पांच सौ 79 वोट मिला था, जबकि हम पार्टी के कैंडिडेट मुकेश कुमार यादव को 39 हजार सात सौ 45 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से विनोद प्रसाद यादव ने मुकेश कुमार यादव को 4 हजार आठ सौ 34 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट मंजू अग्रवाल,29 हजार छह सौ 71 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
Sherghati Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में शेरघाटी सीट से जेडीयू के कैंडिडेट विनोद प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। विनोद प्रसाद यादव को 25 हजार चार सौ 47 वोट मिला था, जबकि निर्दलीय कैंडिडेट सुषमा देवी को 18 हजार नौ सौ 44 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से विनोद प्रसाद यादव ने सुषमा देवी को 6 हजार पांच सौ तीन वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं आरजेडी शकील अहमद खान, 18 हजार दो सौ 63 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में शेरघाटी सीट पर एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी ने आरजेडी पर 14 हजार तीन सौ 89 वोट की लीड बनाई थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान के उम्मीदवार ने 24 हजार से ज्यादा वोट काट कर जेडीयू को हराने में अहम भूमिका अदा की थी, लेकिन इस बार खेल पलट गया है। चिराग पासवान,जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए के साथ रहने से शेरघाटी में जेडीयू की ताकत बढ़ गई है। शेरघाटी सीट पर यादव,मुस्लिम और अनुसूचित जाति के वोटरों का अच्छा खासा प्रभाव है। आरजेडी अगर सभी यादव वोटरों को अपने साथ रखने में सफल रही तो यहां उसे फिर से जीत मिल सकती है, लेकिन अगर फिर से आरजेडी ने मंजू अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा और जेडीयू ने किसी यादव नेता को टिकट दिया तो फिर शेरघाटी सीट तेजस्वी यादव के हाथ से फिसल सकती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Belhar Assembly Seat: बेलहर विधानसभा सीट पर क्या तेजस्वी यादव कर पाएंगे कब्जा?।। Bihar Election 2025
