Bankipur Assembly Seat: बांकीपुर विधानसभा सीट पर नितिन नवीन का चलता है सिक्का।। Bihar Election 2025
Friday, Sep 19, 2025-05:24 PM (IST)
Bankipur Assembly Seat: बांकीपुर विधानसभा सीट पटना जिले में स्थित है......यह विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट का 2010 से पहले नाम पटना पश्चिम था। इस सीट पर साल 1972 में हुए चुनाव में सीपीआई कैंडिडेट सुनील मुखर्जी चुनाव जीते थे। 1977 में यह सीट जनता पार्टी के खाते में गई और ठाकुर प्रसाद विधायक चुने गए थे। 1980 में कांग्रेस इंदिरा के कैंडिडेट रंजीत सिन्हा विधायक चुने गए थे। 1985 और 1990 में निर्दलीय उम्मीदवार रामानंद यादव चुनाव जीते थे।1995, 2000, 2005 के फरवरी और अक्टूबर में नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा लगातार चार बार विधायक चुने गए थे। नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के निधन के बाद 2006 के उपचुनाव में बीजेपी ने उनके बेटे नितिन नवीन को मैदान में उतारा था। नितिन नवीन इस चुनाव में जीत कर विधानसभा पहुंच गए। इसके बाद 2010,2015 और 2020 में बांकीपुर सीट पर नितिन नवीन ही लगातार जीत हासिल करते रहे। नितिन नवीन बिहार सरकार में कद्दावर मंत्री हैं, इसलिए इस बार भी उनका बांकीपुर से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
Bankipur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में भी बांकीपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नितिन नवीन ने जीत हासिल की थी। नितिन नवीन ने कांग्रेसी कैंडिडेट लव सिन्हा को हराया था। नितिन नवीन को कुल 83 हजार 68 वोट मिला था, जबकि लव सिन्हा को केवल 44 हजार 32 वोट ही मिल पाया था। वहीं पुष्पम प्रिया 5 हजार एक सौ 89 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
Bankipur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट पर बीजेपी कैंडिडेट नितिन नवीन ने जीत हासिल की थी। नितिन नवीन ने कांग्रेसी उम्मीदवार कुमार आशीष को 39 हजार सात सौ 67 वोटों से हराया था। नितिन नवीन को कुल 86 हजार सात सौ 59 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कुमार आशीष को कुल 46 हजार नौ सौ 92 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई कैंडिडेट शौकत अली को कुल 1 हजार पांच सौ 42 वोट मिले थे।
Bankipur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नितिन नवीन ने जीत हासिल की थी। नितिन नवीन ने आरजेडी कैंडिडेट बिनोद कुमार श्रीवास्तव को 60 हजार आठ सौ 40 वोटों के बड़े भारी मार्जिन से हराया था। नितिन नवीन को कुल 78 हजार सात सौ 71 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बिनोद कुमार श्रीवास्तव को कुल 17 हजार नौ सौ 31 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेसी कैंडिडेट दुर्गा प्रसाद को कुल 6 हजार 18 वोट मिले थे।
Assembly By-election Results 2006।। विधानसभा उपचुनाव 2006 के नतीजे
वहीं, 2006 के उपचुनाव में बांकीपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नितिन नवीन ने जीत हासिल की थी। नितिन नवीन ने कांग्रेसी कैंडिडेट अजय कुमार सिंह को 65 हजार एक सौ 67 वोटों के अंतर से हराया था। नितिन नवीन को कुल 76 हजार 25 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अजय कुमार सिंह को कुल 10 हजार आठ सौ 58 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा कैंडिडेट चंदन राय को कुल 1 हजार चार सौ 84 वोट मिले थे।
बांकीपुर विधानसभा सीट पर कायस्थ और वैश्य समाज के वोटरों का दबदबा है। इसके अलावा इस सीट पर यादव, राजपूत, भूमिहार,ब्राह्मण, कोइरी, कुर्मी और पासवान वोटरों की भी मौजूदगी है। वर्तमान में इस सीट पर नितिन नवीन की अच्छी पकड़ है, इसलिए इस बार भी नितिन नवीन अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Belhar Assembly Seat: बेलहर विधानसभा सीट पर क्या तेजस्वी यादव कर पाएंगे कब्जा?।। Bihar Election 2025
