Matihani Assembly Seat: मटिहानी विधानसभा सीट पर बोगो सिंह बिगाड़ेंगे सबका खेल ।। Bihar Election 2025
Saturday, Sep 20, 2025-04:58 PM (IST)
Matihani Assembly Seat: मटिहानी विधानसभा सीट बेगूसराय लोकसभा सीट के तहत आता है। 1980 और 1985 में मटिहानी में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट प्रमोद कुमार शर्मा ने जीत हासिल की थी। 1990,1995 और 2000 के विधानसभा चुनाव में मटिहानी से सीपीआई कैंडिडेट राजेंद्र राजन ने लगातार तीन बार जीत हासिल की थी लेकिन 2005 के फरवरी और अक्टूबर महीने में हुए चुनाव में मटिहानी पर निर्दलीय कैंडिडेट नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया था।
2010 और 2015 में नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने जेडीयू कैंडिडेट के तौर पर लगातार दो बार विरोधियों को शिकस्त दे दिया था लेकिन 2020 में बोगो सिंह को लोजपा उम्मीदवार राजकिमार सिंह ने मात दे दिया था। हालांकि बाद में राजकुमार सिंह ने जेडीयू का दामन थाम लिया। इस बार भी राजकुमार सिंह जेडीयू कैंडिडेट के तौर पर चुनावी अखाड़े में उतर सकते हैं लेकिन बोगो सिंह किसी भी सूरत में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं या तो बोगो सिंह निर्दलीय कैंडिडेट के तौर चुनाव लड़ेंगे या फिर महागठबंधन के टिकट पर अपनी किस्मत आजमाएंगे। अगर बोगो सिंह चुनाव लड़ेंगे तो भूमिहार वोट का बंटवारा हो सकता है।
एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में मटिहानी सीट पर राजकुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। राजकुमार सिंह को 61 हजार तीन सौ 64 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट बोगो सिंह 61 हजार 31 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से राजकुमार सिंह ने बोगो सिंह को महज तीन सौ 33 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट राजेंद्र सिंह 60 हजार पांच सौ 99 वोट लेकर तीसरा स्थान पर रहे थे।
एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में मटिहानी सीट पर जेडीयू कैंडिडेट नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने जीत हासिल की थी। नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को 89 हजार दो सौ 97 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट सर्वेश कुमार को 66 हजार छह सौ नौ वोट मिला था। इस तरह से बोगो सिंह ने सर्वेश कुमार को 22 हजार छह सौ 88 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट शोभा देवी ने 11 हजार दो सौ 32 वोट हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया था।
एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में मटिहानी सीट पर जेडीयू कैंडिडेट नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने जीत हासिल की थी। नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को 60 हजार पांच सौ 30 वोट मिला था तो कांग्रेसी कैंडिडेट अभय कुमार सार्जन को 36 हजार सात सौ दो वोट मिला था। इस तरह से नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने अभय कुमार सार्जन को 23 हजार आठ सौ 28 वोट से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सर्वेश कुमार 16 हजार छह सौ 67 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों परन
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में मटिहानी सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने जीत हासिल की थी। नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को 47 हजार नौ सौ छह वोट मिला था जबकि कांग्रेसी कैंडिडेट अभय कुमार सिंह को 25 हजार पांच सौ 18 वोट मिला था। इस तरह से नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने अभय कुमार सिंह को 22 हजार तीन सौ 88 वोट के बड़े मार्जिन से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट राजेंद्र राजन ने 19 हजार नौ सौ 63 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
मटिहानी सीट पर पिछले चुनाव में तीनों उम्मीदवार को 29 फीसदी से ज्यादा वोट मिला था। मटिहानी सीट पर कैंडिडेट की दावेदारी को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पहली चर्चा ये है कि इस सीट पर राजकुमार सिंह जेडीयू के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं दूसरी चर्चा ये है कि बोगो सिंह भी यहां की सीट छोड़ने वाले नहीं हैं। वहीं तीसरी चर्चा ये है कि महागठबंधन में ये सीट आरजेडी के पास जाएगी या सीपीआई अपना दावा कायम रखेगी। अगर सीपीआई यहां से अपना कैंडिडेट देगी तो फिर बोगो सिंह निर्दलीय या जन सुराज से अपनी किस्मत आजमाएंगे। ऐसे में फिर से भूमिहार वोटर तीन जगह बंट सकते हैं। ऐसे में यहां जीत की चाभी पिछड़े,अति पिछड़े,पासवान और मुस्लिम वोटरों के पास रहेगी।