Dhoraiya Assembly Seat: धोरैया विधानसभा सीट पर भूदेव चौधरी का चलता है सिक्का ।। Bihar Election 2025
Tuesday, Sep 16, 2025-04:43 PM (IST)
Dhoraiya Assembly Seat: धोरैया विधानसभा सीट बांका जिले में स्थित है.....धोरैया विधानसभा क्षेत्र बांका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। 1951 से 1967 तक इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा। 1951 में पशुपति सिंह, 1957 और 1962 में मौलाना शमीनुद्दीन और 1967 में एस मंडल विधायक चुने गए थे। 1969 में इस सीट पर निर्दलीय राम भानु विधायक बने थे। 1972 से 1980 तक इस सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का कब्जा रहा और नरेश दास लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे। 1985 में इस सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया और रामरूप विधायक चुने गए थे। 1990 और 1995 में फिर से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को जीत मिली और दोनों बार फिर से नरेश दास विधायक चुने गए थे। साल 2000 में यह सीट समता पार्टी के खाते में गई और भूदेव चौधरी विधायक चुने गए। 2005 में भी भूदेव चौधरी ही धौरेया से विधायक बने थे। 2010 और 2015 में भी इस सीट पर जेडीयू का ही कब्जा रहा और मनीष कुमार दोनों बार विधायक चुने गए थे, लेकिन आरजेडी के टिकट पर भूदेव चौधरी ने एक बार फिर से यहां अपना सिक्का जमा दिया था।
Dhoraiya Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2020 के चुनाव में धोरैया सीट पर आरजेडी कैंडिडेट भूदेव चौधरी ने जीत हासिल की थी। भूदेव चौधरी को 79 हजार तीन सौ 24 वोट मिला था....तो जेडीयू कैंडिडेट मनीष कुमार 76 हजार दो सौ 64 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से भूदेव चौधरी ने मनीष कुमार को तीन हजार साठ वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट दीपक कुमार पासवान चार हजार एक सौ आठ वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Dhoraiya Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में धोरैया सीट पर जेडीयू कैंडिडेट मनीष कुमार ने जीत हासिल की थी। मनीष कुमार ने बीएलएसपी उम्मीदवार भूदेव चौधरी को 24 हजार एक सौ 54 वोटों से हराया था। मनीष कुमार को कुल 68 हजार आठ सौ 58 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भूदेव चौधरी को कुल 44 हजार सात सौ चार वोट मिले थे...तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई कैंडिडेट मुनीलाल पासवान को कुल 24 हजार पांच सौ एक वोट मिले थे।
Dhoraiya Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में धोरैया सीट पर जेडीयू कैंडिडेट मनीष कुमार ने जीत हासिल की थी। मनीष कुमार ने आरजेडी कैंडिडेट नरेश दास को 8 हजार तीन सौ 42 वोटों से हराया था। मनीष कुमार को कुल 40 हजार दो सौ 61 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे नरेश दास को कुल 31 हजार नौ सौ 19 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई कैंडिडेट मुनिलाल पासवान को कुल 25 हजार दो सौ 65 वोट मिले थे।
Dhoraiya Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट भूदेव चौधरी ने जीत हासिल की थी। भूदेव चौधरी ने सीपीआई उम्मीदवार मुनीलाल पासवान को 18 हजार तीन सौ 20 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। भूदेव चौधरी को कुल 47 हजार छह सौ 97 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे मुनीलाल पासवान को कुल 29 हजार चार सौ 67 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस कैंडिडेट मंदारेश्वर कुमार मंटू को कुल 20 हजार आठ सौ 38 वोट मिले थे।
धोरैया विधानसभा सीट पर कोइरी,कुर्मी,राजपूत,पासवान,यादव,रविदास और यादव वोटरों की अहम भूमिका है। इसके अलावा मुस्लिम वोटर भी चुनावी नतीजों पर भी असर डालते हैं। इस सीट पर भूदेव चौधरी का दबदबा रहा है, इसलिए धोरैया सीट पर फिर से भूदेव चौधरी का जलवा कायम रह सकते हैं।