Belhar Assembly Seat: बेलहर विधानसभा सीट पर क्या तेजस्वी यादव कर पाएंगे कब्जा?।। Bihar Election 2025

Thursday, Sep 18, 2025-04:36 PM (IST)

Belhar Assembly Seat: बेलहर विधानसभा सीट बांका लोकसभा सीट के तहत आता है....बेलहर विधानसभा सीट के तहत फूली डूमर, बेलहर और चंदन का इलाका आता है। बेलहर विधानसभा सीट 1951 से अस्तित्व में है। 1951 में इस सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। पीरो मांझी ने कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। 1962 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर राघवेंद्र नारायण सिंह ने बेलहर से ही जीत हासिल की थी। 1967 के विधानसभा चुनाव में बेलहर सीट से सोशलिस्ट पार्टी से सीपी सिंह ने आम जनता का भरोसा जीतने में सफलता हासिल की थी। 1969 के चुनाव में बेलहर सीट से सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट चर्तुभुज प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1972 के विधानसभा चुनाव में बेलहर सीट से कांग्रेस पार्टी की कैंडिडेट शकुंतला देवी ने जीत हासिल की थी तो 1977 के विधानसभा चुनाव में बेलहर से जनता पार्टी के कैंडिडेट चर्तुभुज प्रसाद सिंह ने फिर से जीत हासिल की थी।

PunjabKesari

1980 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट चंद्रमौलेश्वर सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 1985 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट सियाराम राय को जनता का समर्थन मिला था तो 1990 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस कैंडिडेट चंद्रमौलेश्वर सिंह ललन ने बेलहर से जीत हासिल की थी। 1995 में जनता दल के कैंडिडेट रामदेव यादव ने बेलहर सीट पर जीत परचम लहरा दिया था। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव में रामदेव यादव ने आरजेडी की टिकट पर जीत हासिल किया था। 2005 के चुनाव में बेलहर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट जर्नादन मांझी ने जीत हासिल की थी। वहीं 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से जेडीयू कैंडिडेट गिरधारी यादव ने जीत का परचम लहरा दिया था। 2020 में भी जेडीयू के मनोज यादव ने ही इस सीट पर कब्जा कायम रखा था।

Belhar Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में बेलहर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट मनोज यादव ने जीत हासिल की थी। मनोज यादव को 73 हजार पांच सौ 89 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट रामदेव यादव 71 हजार एक सौ 16 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मनोज यादव ने रामदेव यादव को दो हजार चार सौ 73 वोट के कम मार्जिन से हरा दिया था। वहीं बीएसपी कैंडिडेट ब्रह्मदेव राय 6 हजार एक सौ 27 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Belhar Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बेलहर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट गिरधारी यादव ने जीत हासिल की थी। गिरधारी यादव को 70 हजार तीन सौ 48 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट मनोज यादव को 54 हजार एक सौ 57 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से गिरधारी यादव ने मनोज यादव को 16 हजार एक सौ 91 वोट से हरा दिया था। वहीं जेएएम कैंडिडेट राज किशोर प्रसाद ने 10 हजार चार सौ आठ वोट हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

Belhar Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में बेलहर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट गिरधारी यादव ने जीत हासिल की थी। गिरधारी यादव को 33 हजार सात सौ 76 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट रामदेव यादव को 26 हजार एक सौ 60 वोट ही मिले थे। इस तरह से गिरधारी यादव ने रामदेव यादव को 7 हजार छह सौ 16 वोट से हरा दिया था। वहीं जेएमएम कैंडिडेट सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता 11 हजार एक सौ 55 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 

PunjabKesari

Belhar Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बेलहर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट जर्नादन मांझी ने जीत हासिल की थी। जर्नादन मांझी को 32 हजार नौ सौ 70 वोट मिला था, जबकि आरजेडी कैंडिडेट रामदेव यादव को 27 हजार एक सौ 42 वोट ही मिला था। इस तरह से जर्नादन मांझी ने रामदेव यादव को 5 हजार आठ सौ 28 वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं बीएसपी कैंडिडेट विलक्षण रविदास ने 10 हजार आठ सौ दस वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

बेलहर विधानसभा सीट पर यादवों की अहम भूमिका है, जबकि मुस्लिम, राजपूत, रविदास और पासवान वोटरों की संख्या भी अच्छी खासी है। इस बार आरजेडी यहां बाजी पलटना चाहती है। वक्त ही बताएगा कि तेजस्वी इस बार बेलहर सीट पर कब्जा कर पाएंगे या नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static