Chakai Assembly Seat: चकाई विधानसभा सीट पर ‘तीर’ लेकर लड़ेंगे सुमित कुमार सिंह II  Chakai Vidhan Sabha Seat ।। Bihar Election 2025

Friday, Oct 03, 2025-04:56 PM (IST)

Chakai Assembly Seat: चकाई विधानसभा सीट जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 1962 में हुए चुनाव में यह सीट  अस्तित्व में आया था। 1962 में हुए चुनाव में एस.ओ.सी. के लाखन मुर्मू इस सीट से चुनाव जीते थे। इसके बाद 1967 में हुए चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के श्रीकृष्णा सिंह यहां से चुनाव जीते थे। 2 साल बाद 1969 में हुए चुनाव में फिर से श्री कृष्णा ही यहां से चुनाव जीते थे। वहीं 1972 में हुए चुनाव में कांग्रेस से चंद्रशेखर सिंह चुनाव जीते थे। 1977 में हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे फाल्गुनी प्रसाद यादव यहां से चुनाव जीते थे लेकिन 3 साल बाद 1980 में हुए चुनाव में बीजेपी की टिकट पर फाल्गुनी प्रसाद यादव जीतने में सफल रहे थे। इसके बाद 1985 में यहां चुनाव हुए और फिर से कांग्रेस के नरेंद्र सिंह ने यहां से चुनाव जीते थे। 

PunjabKesari

1990 में हुए चुनाव में नरेंद्र सिंह जनता दल में शामिल हुए और इस सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे लेकिन 1995 के चुनाव में बीजेपी के फाल्गुनी प्रसाद यादव ने फिर से यहां बाजी पलट दी थी। 2000 के चुनाव में नरेंद सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रुपए में यहां से खड़े हुए और चुनाव जीत गए लेकिन 2005 के फरवरी में चुनाव में लोजपा के अभय सिंह यहां से चुनाव जीते थे। वहीं 2005 के अक्टूबर में हुए चुनाव में बीजेपी के फाल्गुनी प्रसाद यादव यहां से फिर से चुनाव जीते थे। 2010 में हुए चुनाव में चकाई से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुमित कुमार सिंह यहां से चुनाव जीते थे लेकिन 2015 में पहली बार आरजेडी की सावित्री देवी यहां से विधायक चुनीं गई थी लेकिन 2020 में निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने चकाई में सभी विरोधियों को मात दे दिया था। हालांकि जीत हासिल करने के बाद सुमित कुमार सिंह ने नीतीश सरकार का समर्थन किया था। इसलिए ये उम्मीद जताई जा रही है कि सुमित कुमार सिंह इस बार जेडीयू की टिकट पर चकाई में चुनाव लड़ सकते हैं। 

एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर ।। Chakai Seat Result 2020 

वहीं 2020 के चुनाव में चकाई सीट पर निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। सुमित कुमार सिंह को 45 हजार पांच सौ 48 वोट मिला था जबकि दूसरे स्थान पर रहीं सावित्री देवी को 44 हजार नौ सौ 67 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सुमित कुमार सिंह ने सावित्री देवी को महज पांच सौ 81 वोट के कम मार्जिन से हरा दिया था। वहीं जेडीयू के संजय प्रसाद 39 हजार तीन सौ 19 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर ।। Chakai Seat Result 2015

अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल की सावित्री देवी यहां से विधायक बनी और  निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सुमित कुमार सिंह को हराया। तीसरे नंबर पर लोक जन शक्ति पार्टी के विजय कुमार सिंह रहे। इस चुनाव में सावित्री देवी को 47 हजार 64 वोट मिले, सुमित कुमार सिंह को 34 हजार 951 वोट मिले, जबकि विजय कुमार सिंह को 28 हजार 535 वोट मिले। 

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे ।। Chakai Seat Result 2010

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुमित कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। सुमित को कुल 21 हजार आठ सौ नौ वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर लोजपा के विजय कुमार सिंह को कुल 21 हजार छह सौ 21 वोट मिले थे जबकि तीसरे स्थान पर बीजेपी से चुनाव लड़ रहे फाल्गुनी प्रसाद यादव रहे थे। फाल्गुनी को कुल 20 हाजर दो सौ 61 वोट मिले थे। 

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे ।। Chakai Seat Result 2005 

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में चकाई सीट पर बीजेपी के फाल्गुनी प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। फाल्गुनी प्रसाद यादव, 24 हजार नौ सौ 75 वोट पाकर पहले स्थान पर रहे थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे जेडीयू के अर्जुन मंडल को 19 हजार दो सौ 92 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के विजय सिंह को कुल 18 हजार पांच सौ 75 वोट मिले थे। 

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में भी चकाई विधानसभा सीट पर एनडीए ने आरजेडी पर 13 हजार 59 वोट की लीड बनाई थी। अगर ये लीड कायम रखने में सुमित कुमार सिंह इस बार सफल रहे तो वे आराम से चकाई में जीत का परचम लहरा सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static