Banka Assembly Seat: बांका विधानसभा सीट पर क्या फिर चलेगा राम नारायण मंडल का जादू? II Banka Vidhan Sabha ।। Bihar Election 2025
Friday, Oct 03, 2025-02:19 PM (IST)
Banka Assembly Seat: बांका विधानसभा सीट बांका जिले में स्थित है। यह विधानसभा क्षेत्र बांका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। 1951 में हुए पहले चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली और राघवेंद्र नारायण सिंह विधायक चुने गए थे।1957 में भी इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा और विंध्यवासिनी देवी विधायक चुनी गईं थी। 1962 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में ब्रज मोहन सिंह बांका के विधायक चुने गए थे। 1967 में यह सीट जनसंघ के खाते में गई और बी.एल. मंडल विधायक चुन लिए गए। 1969 और 1972 में लगातार दो बार कांग्रेस का कब्जा रहा और दोनों बार चंद्रशेखर सिंह विधायक चुने गए थे।
1977 में इस सीट पर जनता पार्टी के कैंडिडेट सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1980 और 1985 में लगातार दो बार कांग्रेस कैंडिडेट चंद्रशेखर सिंह विधायक चुने गए थे। 1990 में बीजेपी उम्मीदवार रामनारायण मंडल विधायक चुने गए थे। 1995 में जनता पार्टी के उम्मीदवार जावेद इकबाल अंसारी विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2000 और 2005 में फिर से बीजेपी कैंडिडेट रामनारायण मंडल विधायक चुने गए थे। वहीं 2010 में आरजेडी कैंडिडेट जावेद इकबाल अंसारी विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2015 और 2020 के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रामनारायण मंडल ने जीत हासिल की थी।
एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर ।। Banka Seat Result 2020
वहीं 2020 के चुनाव में बांका सीट पर बीजेपी उम्मीदवार राम नारायण मंडल ने जीत हासिल की थी। मंडल को 69 हजार सात सौ 62 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट जावेद इकबाल अंसारी 52 हजार नौ सौ 34 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से राम नारायण मंडल ने जावेद इकबाल अंसारी को 16 हजार आठ सौ 28 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कौशल कुमार सिंह, 10 हजार नौ सौ 96 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर ।। Banka Seat Result 2015
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बांका सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रामनारायण मंडल ने जीत हासिल की थी। मंडल ने आरजेडी कैंडिडेट जफरुल होदा को 3 हजार सात सौ 30 वोटों से हराया था। रामनारायण मंडल को कुल 52 हजार तीन सौ 79 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे जफरुल होदा को कुल 48 हजार छह सौ 49 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी कैंडिडेट अजीत कुमार सिंह को कुल 16 हजार पांच सौ 48 वोट मिले थे।
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे ।। Banka Seat Result 2010
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में बांका सीट पर आरजेडी कैंडिडेट जावेद इकबाल अंसारी ने जीत हासिल की थी। अंसारी ने बीजेपी उम्मीदवार राम नारायण मंडल को 2 हजार चार सौ दस वोटों से हराया था। जावेद इकबाल अंसारी को कुल 29 हजार 47 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम नारायण मंडल को कुल 26 हजार छह सौ 37 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय कैंडिडेट अजीत कुमार सिंह को कुल 17 हजार नौ सौ दो वोट मिले थे।
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे ।। Banka Seat Result 2005
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट राम नारायण मंडल ने जीत हासिल की थी। मंडल ने आरजेडी उम्मीदवार जावेद इकबाल अंसारी को 9 हजार दो सौ 70 वोटों से हराया था। राम नारायण मंडल को कुल 44 हजार चार सौ 70 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे जावेद इकबाल अंसारी को कुल 35 हजार दो सौ वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा कैंडिडेट रवि कुमार सिंह को कुल 6 हजार तीन सौ 63 वोट मिले थे।
बांका विधानसभा सीट पर कोइरी,यादव,राजपूत,रविदास और मुस्लिम वोटरों की निर्णायक भूमिका है। पिछली बार बीजेपी कैंडिडेट रामनारायण मंडल ने ठीक ठाक मार्जिन से जीत हासिल की थी। इस बार भी मंडल को मात देना आरजेडी के लिए आसान नहीं होगा।