Tikari Assembly Seat: टिकारी विधानसभा सीट पर खेल कर सकते हैं तेजस्वी यादव II Bihar Election 2025

Saturday, Oct 04, 2025-02:19 PM (IST)

Tikari Assembly Seat: टिकारी विधानसभा सीट गया जिले में स्थित है.....यह विधानसभा क्षेत्र औरंगाबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। परिसीमन के बाद 2008 में यह सीट बनी। वहीं इससे पहले इसे कोंच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। साल 1967 में हुए चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार यूएन वर्मा ने इस सीट पर बाजी मारी..वहीं साल 1969 के विधानसभा में निर्दलीय मैदान में उतरे राम बालक सरण सिंह ने अपना परचम लहराया। अगर बात साल 1972 के चुनाव की करें तो सोशलिस्ट पार्टी के नंद कुमार सिंह ने जीत हासिल की। साल 1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेश प्रसाद पार्टी ने अपना लोहा मनाया। वहीं साल 1985 के विधानसभा चुनाव में लोकदल की जानकी ने बाजी मारी थी।

साल 1990 के चुनाव में कांग्रेस के रामाश्रय प्रसाद सिंह तो 1995 विधानसभा चुनाव में जनता दल के शिव बचन यादव ने अपना परचम लहराया था। साल 2000 में आरजेडी के महेश सिंह यादव ने बाजी मारी थी तो 2005 और 2010 के चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार अनिल कुमार  सिंह ने जीत हासिल की। वहीं 2015 में इस सीट पर जेडीयू ने अपना प्रत्याशी बदला और पार्टी का ये फैसला उनके हक में गया। 2015 में जेडीयू के अभय कुमार सिन्हा यहां से बाजी मारी थी। 2020 में ये सीट हम के खाते में गई और यहां से अनिल कुमार ने जीत का परचम लहरा दिया था।

Tikari Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में हम के अनिल कुमार ने जीत हासिल की थी। अनिल कुमार को 70 हजार तीन सौ 59 वोट मिला था, जबकि कांग्रेस के सुमंत कुमार 67 हजार सात सौ 29 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से अनिल कुमार ने सुमंत कुमार को दो हजार छह सौ तीस वोट के कम मार्जिन से हरा दिया था। वहीं एलजेपी के कमलेश शर्मा 16 हजार तीन सौ 85 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

Tikari Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जेडीयू के अभय कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। सिन्हा ने हम पार्टी के अनिल कुमार को मात देकर जीत हासिल की थी। अभय कुमार सिन्हा को कुल 86 हजार नौ सौ 75 वोट मिला था तो अनिल कुमार को 55 हजार एक सौ 62 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहना पड़ा। वहीं 7 हजार छह सौ चार लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

PunjabKesari

Tikari Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं साल 2010 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जेडीयू के अनिल कुमार ने विरोधियों को मात दे दिया था। कुमार ने आरजेडी के बागी कुमार वर्मा को हराया था। पहले स्थान पर रहे अनिल कुमार को कुल 67 हजार सात सौ छह वोट मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर रहे बागी कुमार वर्मा को 49 हजार एक सौ 34 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के रामनंदन शर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे,उन्हें कुल 3 हजार छह सौ छह वोट मिले थे।

PunjabKesari

Tikari Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में टेकारी सीट पर जेडीयू के अनिल कुमार ने अपना परचम लहराया था। अनिल कुमार को कुल 34 हजार 62 वोट मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर आरजेडी के शिवबचन यादव रहे थे। यादव को कुल 30 हजार छह सौ 64 वोट मिले थे, जबकि एलजेपी के शशिकांत शर्मा 9 हजार एक सौ 65 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में टिकारी सीट पर आरजेडी ने सारे समीकरण पलट दिए थे। इस सीट पर आरजेडी ने एऩडीए उम्मीदवार पर 9 हजार दो सौ 42 वोटों की लीड कायम की थी। वैसे इस सीट पर अनुसूचित जाति के लगभग 25 फीसदी वोटर हैं। एससी समाज के वोटरों की टिकारी सीट के नतीजों को तय करने में अहम भूमिका है, इसलिए एनडीए उम्मीदवार को जिताने में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और चिराग पासवान की अहम भूमिका होगा....अगर मांझी और चिराग का जादू यहां नहीं चला तो टिकारी में आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन बाजी पलट सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static