5 अप्रैल को Ranchi आएंगे तेजस्वी यादव, पूरा शहर नजर आएगा ''राजदमय''

Wednesday, Apr 01, 2026-01:12 PM (IST)

Ranchi News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का रांची में जोरदार स्वागत किया जाएगा। यह कार्यक्रम हरमू बाइपास रोड, डिबडीह स्थित कार्निवाल सेलिब्रेशन हॉल में 5 अप्रैल को आयोजित होगा।

पूरा शहर ‘राजदमय’ नजर आएगा
झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर तैयारियां कर रहे हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र यादव, विधायक दल नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक गौतम सागर और अन्य कई नेता शामिल हैं।

विगत दिनों सुरेश पासवान के सरकारी आवास पर पार्टी की कोर कमिटी की बैठक हुई थी। इसमें तय हुआ कि रांची में तेजस्वी यादव का स्वागत भव्य होगा और पूरा शहर ‘राजदमय’ नजर आएगा। झारखंड के 24 जिलों से लगभग 10 हजार कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। अधिकांश कार्यकर्ता 4 अप्रैल से रांची पहुंचना शुरू कर देंगे।

पूरे शहर में पार्टी के झंडे और होर्डिंग लगाए जाएंगे
कैलाश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमी लालू प्र यादव के चाहने वाले झारखंड में बहुत हैं। कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधे बातचीत करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई सुझाव देंगे। पूरे शहर में पार्टी के झंडे और होर्डिंग लगाए जाएंगे। स्वागत समारोह में नागपुरी छऊ नृत्य और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। कैलाश यादव ने कहा कि आने वाले एक-दो दिनों में और विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static