Bihar Sharif Seat: बिहारशरीफ विधानसभा सीट फिर खिल सकता है ‘कमल’ ।। Bihar Election 2025

Friday, Oct 03, 2025-02:28 PM (IST)

Biharsharif Assembly Seat: बिहारशरीफ विधानसभा सीट नालंदा लोकसभा के तहत आता है....1951 में ही बिहारशरीफ विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में बिहारशरीफ सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट मोहम्मद अकील सैयद ने जीत हासिल की थी। वहीं 1957 और 1962 में बिहारशरीफ में कांग्रेसी कैंडिडेट गिरधारी सिंह ने विरोधियों को हराने में कामयाबी हासिल की थी। 1967 और 1969 में सीपीआई की टिकट पर विजय कुमार यादव ने बिहार शरीफ के चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं 1972 के चुनाव में बिहारशरीफ सीट पर बीजेपी कैंडिडेट के तौर पर वीरेंद्र प्रसाद ने विरोधियों को मात दे दिया था।

PunjabKesari

1977 के चुनाव में सीपीआई उम्मीदवार देवनाथ शर्मा ने बिहारशरीफ में जीत हासिल किया था। 1980 में कांग्रेसी कैंडिडेट देवनाथ प्रसाद ने बिहार शरीफ की जनता का भरोसा हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं 1985 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट शकीउलजमां ने जीत हासिल की थी.....तो 1990 के चुनाव में यहां से बीजेपी कैंडिडेट देवनाथ प्रसाद को जीत मिली थी, लेकिन 1995 में देवनाथ प्रसाद ने जनता दल के टिकट पर जीत का परचम लहराया था। 2000 में आरजेडी की टिकट पर सैयद नौशाद्दीन नबी ने जीत हासिल की थी। 2005,2010,2015 और 2020 के चुनाव में सुनील कुमार ने बिहारशरीफ में जीत का सिलसिला कायम रखा।

Biharsharif Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहारशरीफ सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार ने जीत हासिल की थी। सुनील कुमार को 81 हजार आठ सौ 88 वोट मिला था.....तो आरजेडी कैंडिडेट सुनील कुमार प्रसाद 66 हजार सात सौ 86 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार ने आरजेडी कैंडिडेट सुनील कुमार प्रसाद को 15 हजार एक सौ दो वोट के अंतर से हरा दिया। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट आफरीन सुल्ताना 13 हजार चार सौ 43 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

Biharsharif Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में बिहारशरीफ सीट से बीजेपी कैंडिडेट सुनील कुमार ने जीत हासिल की थी। सुनील कुमार को 76 हजार दो सौ एक वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट असगर शमीम को 73 हजार आठ सौ 61 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सुनील कुमार ने असगर शमीम को दो हजार तीन सौ 40 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप की कैंडिडेट आफरीन सुल्ताना, 12 हजार छह सौ 35 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं। 

PunjabKesari

Biharsharif Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव में बिहारशरीफ सीट से जेडीयू कैंडिडेट सुनील कुमार ने जीत हासिल की थी। सुनील कुमार को 77 हजार आठ सौ 80 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट आफरीन सुल्ताना ने 54 हजार एक सौ 68 वोट हासिल किया था। इस तरह से सुनील कुमार ने आफरीन सुल्ताना को 23 हजार सात सौ 12 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट संजय कुमार पटेल, 3 हजार आठ सौ 10 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Biharsharif Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2005 के विधानसभा चुनाव में बिहारशरीफ सीट से जेडीयू कैंडिडेट सुनील कुमार ने जीत हासिल की थी। सुनील कुमार को 62 हजार छह सौ 34 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट सैयद नौशादनु नवी को 39 हजार दो सौ 27 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सुनील कुमार ने सैयद नौशादनु नवी को 23 हजार चार सौ सात वोट से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट गुलाम रवानी, 2 हजार सात सौ 27 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

बिहारशरीफ विधानसभा सीट के नतीजों को तय करने में कुर्मी,यादव,पासवान और मुस्लिम वोटरों की अहम भूमिका है। कुर्मी,पासवान और अति पिछड़ों का वोट अगर एनडीए उम्मीदवार की तरफ गया तो ये सीट फिर से बीजेपी अपने पाले में कायम रख सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static