Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने लालू यादव को बताया 'तानाशाह', कहा- वो गुंडों के बल पर जीतना चाहते है चुनाव

3/24/2024 2:09:32 PM

पटना(संजीव कुमार): बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर कटाक्ष किया। उन्होंने लालू यादव को 'तानाशाह' करार देते हुए आरोप लगाया कि वह अपने गुंडों के बल पर और धनबल के प्रभाव में बिहार में चुनाव जीतना चाहते हैं।

"लालू यादव तानाशाही तरीके से करना चाहते हैं राज"
सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव तानाशाही तरीके से राज करना चाहते हैं। वे गुंडों के बल पर और धन के दम पर बिहार में चुनाव जीतना चाहते हैं। लेकिन बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के रास्ते पर अग्रसर है और जनता जवाब देगी। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को देखती है और लालू यादव जैसे लोगों को उनके दुराग्रहों के लिए जवाब देगी।

बता दें कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा और लालू यादव की पार्टी दोनों ही एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static