Vaishali Assembly Seat: वैशाली विधानसभा सीट पर Chirag Paswan ने बिगाड़ दिया है Congress का खेल।। Bihar Election 2025

Saturday, Oct 04, 2025-03:58 PM (IST)

Vaishali Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक वैशाली विधानसभा सीट है...वैशाली जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र वैशाली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर साल 1967 में हुए चुनाव में कांग्रेस के ललितेश्वर प्रसाद शाही विजयी रहे थे। 1969 में एलटीसी के ललितेश्वर प्रसाद शाही वैशाली से दोबारा चुनाव जीतने में सफल रहे थे। 1972 में इस सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर से कब्जा जमाया और ललितेश्वर प्रसाद शाही तीसरी बार विधायक चुने गए थे। 1977 में जनता पार्टी के नागेंद्र प्रसाद सिंह चुनाव जीते थे।

PunjabKesari

1980 में जनता पार्टी सेक्युलर, 1985 में लोकदल और 1990 में जनता दल के वृषण पटेल विधायक चुने गए थे। 1991 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के एच.के. शाही चुनाव जीते थे। 1995 में यह सीट एक बार फिर से जनता दल के खाते में गई और राज किशोर सिन्हा विधायक चुने गए थे। 2000 में वैशाली में कांग्रेस की उम्मीदवार वीणा शाही चुनाव जीतने में सफल रहीं थीं। 2005 से लेकर अभी तक इस सीट पर जेडीयू का ही कब्जा है। 2005 के फरवरी, अक्टूबर और 2010 में वृषण पटेल ने वैशाली में विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 2015 में वैशाली में राज किशोर सिन्हा विधायक चुने गए, लेकिन 2020 के चुनाव में जेडीयू के सिद्धार्थ पटेल ने बाजी पलट दी थी।

Vaishali Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के चुनाव में वैशाली सीट पर जेडीयू उम्मीदवार सिद्धार्थ पटेल ने जीत हासिल की थी। सिद्धार्थ पटेल को 69 हजार सात सौ 80 वोट मिला था, जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार संजय सिंह 62 हजार तीन सौ 67 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से सिद्धार्थ पटेल ने संजय सिंह को 7 हजार चार सौ 13 वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं एलजेपी उम्मीदवार अजय कुमार कुशवाहा 33 हजार तीन सौ 51 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Vaishali Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में वैशाली सीट पर जेडीयू के कैंडिडेट राज किशोर सिन्हा ने जीत हासिल की थी। राज किशोर सिन्हा ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के वृषण पटेल को 31 हजार 61 वोटों से हराया था। राज किशोर सिन्हा को कुल 79 हजार दो सौ 86 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे वृषण पटेल को कुल 48 हजार दो सौ 25 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय कैंडिडेट विनय पासवान को कुल 7 हजार नौ सौ 75 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Vaishali Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में वैशाली सीट पर जेडीयू के कैंडिडेट वृषण पटेल ने जीत हासिल की थी। वृषण पटेल ने आरजेडी उम्मीदवार वीणा शाही को 12 हजार आठ सौ 28 वोटों के मार्जिन से हराया था। वृषण पटेल को कुल 60 हजार नौ सौ 50 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं वीणा शाही को कुल 48 हजार एक सौ 22 वोट मिला था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार राज किशोर सिन्हा को कुल 5 हजार 97 वोट मिला था।

PunjabKesari

Vaishali Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में वैशाली सीट पर जेडीयू के कैंडिडेट वृषण पटेल ने जीत हासिल की थी। वृषण पटेल ने कांग्रेस की वीणा शाही को 2 हजार चार सौ 95 वोट के मार्जिन से हराया था। वृषण पटेल को कुल 34 हजार चार सौ 26 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं वीणा शाही को कुल 31 हजार नौ सौ 31 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा के अंजनी सिन्हा को कुल 11 हजार छह सौ 92 वोट मिले थे।

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में वैशाली सीट पर चिराग की उम्मीदवार वीणा देवी ने आरजेडी पर 27 हजार तीन सौ 25 वोट की लीड बना ली थी। वैशाली सीट पर राजपूत,भूमिहार,यादव,कुर्मी कोईरी और निषाद वोटरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अगर यह लीड कायम रखने में वैशाली सीट पर एनडीए सफल रही तो यहां फिर से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static