Hisua Assembly Seat: हिसुआ विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका।। Bihar Election 2025

Sunday, Sep 28, 2025-05:02 PM (IST)

Hisua Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक हिसुआ विधानसभा सीट है...नवादा जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर पहली बार 1951 में चुनाव हुआ था। 1957 और 1962 में हुए चुनाव में कांग्रेस की राज कुमारी देवी इस सीट से विधायक बनी थी। इसके बाद 1967, 1969 और 1972 में हुए चुनाव में कांग्रेस के शत्रुघ्न शरण सिंह ने इस सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। 1977 में हुए चुनाव में कांग्रेस को यहां से मुंह की खानी पड़ी और जनता पार्टी के बाबू लाल सिंह ने चुनाव जीता था। इसके बाद 1980 में हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी आदित्य सिंह इस सीट से चुनाव जीतने में सफल रहे थे।

PunjabKesari

आदित्य ने 1985 का चुनाव भी हिसुआ से निर्दलीय ही चुनाव जीता था, लेकिन 1990 और 1995 के चुनाव में आदित्य कांग्रेस के टिकट पर हिसुआ से चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। इसके बाद कांग्रेस से अनबन के बाद आदित्य सिंह निर्दलीय ही इस सीट से चुनाव लड़े और 2000 के विधानसभा चुनाव में जीते थे, लेकिन 2005 के फरवरी महीने में चुनाव में आदित्य सिंह फिर से कांग्रेस के टिकट पर लड़े और जीते।अक्टूबर 2005 में हुए चुनाव में बीजेपी के अनिल सिंह ने आदित्य सिंह का तिलिस्म तोड़ा और यह कांग्रेस की इस पारंपरिक सीट को बीजेपी के झोले में डाल दिया। 2010 और 2015 में भी बीजेपी के अनिल सिंह ने हिसुआ में जीत का परचम लहरा दिया था, लेकिन 2020 के चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार नीतू कुमारी ने अनिल सिंह के वर्चस्व को खत्म कर दिया था।

Hisua Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में हिसुआ सीट से कांग्रेस की नीतू कुमारी ने जीत हासिल की थी। नीतू कुमारी को 94 हजार नौ सौ 30 वोट मिला था, जबकि बीजेपी के अनिल सिंह 77 हजार आठ सौ 39 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं 4 हजार तीन सौ 22 वोट के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।

PunjabKesari

Hisua Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा में चुनाव में हिसुआ सीट से बीजेपी के अनिल सिंह ने जीत हासिल की थी। अनिल सिंह को 82 हजार चार सौ 93 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे जेडीयू के कौशल यादव को 70 हजार दो सौ 54 वोट ही मिल पाया था। वहीं तीसरे नंबर पर रहीं समाजवादी पार्टी की नीतू कुमारी को 14 हजार एक सौ 88 वोट मिला था।

PunjabKesari

Hisua Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में हिसुआ सीट पर बीजेपी के अनिल सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। अनिल सिंह को इस चुनाव में 43 हजार एक सौ दस वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर एलजेपी के अनिल मेहता रहे थे। अनिल मेहता को कुल 39 हजार एक सौ 32 वोट मिला था, जबकि तीसरे नंबर पर कांग्रेस की नीतू कुमारी रहीं थीं। नीतू को कुल 20 हजार आठ सौ 20 वोट मिला था। 

PunjabKesari

Hisua Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में हिसुआ सीट पर बीजेपी के अनिल सिंह ने जीत हासिल की थी। अनिल सिंह को 43 हजार दो सौ 76 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के आदित्य सिंह को 26 हजार आठ सौ नौ वोट मिला था। वहीं तीसरे नंबर पर रहे सीपीआई के श्याम किशोर सिंह को 4 हजार पांच सौ आठ वोट मिला था।

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में हिसुआ विधानसभा सीट से बीजेपी ने आरजेडी पर 19 हजार 85 वोट की लीड बनाई थी। हिसुआ विधानसभा सीट के नतीजे तय करने में यादव और भूमिहार वोटरों की सबसे अहम भूमिका है। अगर लोकसभा चुनाव में मिले वोटों को अपने साथ जोड़ कर बीजेपी रखने में कामयाब रही तो हिसुआ से कांग्रेस का जीतना मुश्किल लग रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static