शराब पी रही महिला के साथ दरिंदगी! 9 आदिवासी युवकों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म; मुश्किल वक्त में साथ छोड़ कर भागा प्रेमी
Wednesday, Nov 26, 2025-01:28 PM (IST)
Pakur News: झारखंड के पाकुड़ से एक महिला के साथ हैवानियत सामने आई है। यहां आदिवासी युवकों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वहीं, पुलिस ने सभी 9 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
आदिवासी युवकों ने महिला के साथ बारी-बारी से किया दुष्कर्म
मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने प्रेमी के साथ एक आम बगान गई थी। इस दौरान वह प्रेमी के साथ बैठकर शराब पी रही थी। कुछ आदिवासी युवकों ने महिला को देखा। सभी युवक महिला के पास पहुंचे। पहले तो युवकों ने महिला के प्रेमी की पिटाई फिर महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वहीं, प्रेमी डर से भाग निकला।
पुलिस ने सभी 9 युवकों को हिरासत में ले लिया
घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक फरार हो गए। घटना से आहत होकर महिला ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने सभी 9 युवकों को हिरासत में ले लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है।

