मानवता शर्मसार! गुमला में सामूहिक दुष्कर्म, घर में घुसकर जेठ ने 4 दोस्तों संग महिला का किया गैंगरेप, पांचों आरोपी अब सलाखों के पीछे

Saturday, Nov 15, 2025-12:56 PM (IST)

Jharkhand Crime News: झारखंड के गुमला से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 5 लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया। वहीं पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 11 नवंबर रात की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पीड़िता का जेठ शराब से धुत अपने चार दोस्तों संग उसके घर पहुंचा। इसके बाद, पांचों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि उस वक्त घर में पीड़िता की सास और तीन साल का बेटा भी मौजूद थे। लेकिन वे दोनों डर से छिपे रहे।

इधर घटना के बाद पीड़िता ने अपने मायके वालों को सारी बात बताई। मायके के लोग पीड़िता को लेकर घाघरा थाना पहुंचे और पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को गुमला जेल भेज दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

static