Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भयंकर सर्दी का कहर जारी, गुमला में 4 डिग्री पहुंचा पारा; हो जाएं सावधान! अगले 48 घंटों में और बढ़ेगी ठंड

Friday, Dec 26, 2025-03:42 PM (IST)

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के 12 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है और कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

PunjabKesari

48 घंटों के दौरान दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना
अधिकारी ने बताया कि गुमला, राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, कोडरमा, गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा के लिए शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक शीतलहर का ‘येलो अलर्ट' जारी किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘झारखंड के निचले क्षोभ मंडलीय स्तर पर उत्तर-पश्चिमी से पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण ठंड बढ़ी है।'' उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है, इसके बाद अगले दो दिन तक कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

PunjabKesari

शुक्रवार सुबह जारी बुलेटिन के अनुसार, खूंटी और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हजारीबाग और डालटनगंज में यह क्रमशः 5.3 और 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बोकारो में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री, राजधानी रांची में सात डिग्री और सिमडेगा में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static