कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा झारखंड, गुमला में पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस; घने कोहरे का अलर्ट जारी

Tuesday, Dec 30, 2025-04:15 PM (IST)

Jharkhand Weather: झारखंड में मंगलवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही और गुमला में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि कम से कम 13 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। खूंटी में तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 4.6 डिग्री सेल्सियस और डाल्टनगंज में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

रांची में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, "अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। राज्य के उत्तरी भागों, विशेषकर बिहार से सटे जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।" राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static