नीतीश कुमार कल 10वीं बार CM पद की लेंगे शपथ, सुदेश महतो रहेंगे मौजूद

Wednesday, Nov 19, 2025-06:21 PM (IST)

Jharkhand News: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार कल 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। वहीं, आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सुदेश महतो 
दरअसल, झारखंड में एनडीए का मुख्य घटक होने के कारण सुदेश महतो को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता भेजा गया गया है। महतो ने एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है और कहा है कि उनके नेतृत्व में बिहार और तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जीत से प्रेरित होकर झारखंड में भी एनडीए को मजबूत करने के लिए काम होगा।

बता दें कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया और राज्यपाल को एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static