JMM ने की महागठबंधन के अंदर समीक्षा की मांग, RJD और कांग्रेस के बारे में कही ये बात
Monday, Nov 17, 2025-06:11 PM (IST)
Jharkhand News: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद झामुमो ने महागठबंधन के अंदर समीक्षा की मांग की है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि महागठबंधन के अंदर ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी समीक्षा होनी चाहिए।
"राजद और कांग्रेस ने झामुमो को कमजोर आंकने का काम किया"
विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो के साथ समन्वय स्थापित नहीं किया। दोनों ही दलों ने झामुमो को कमजोर आंकने का काम किया। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के खराब प्रदर्शन की हर तरफ चर्चा है। बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम राजद और कांग्रेस के लिए बहुत ही अधिक खराब आने के बाद अब झामुमो का मनोबल काफी बढ़ा हुआ हुआ है।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां बिहार में महागठबंधन को करारी हार मिली तो वहीं दूसरी ओर झारखंड में महागठबंधन में शामिल झामुमो को शानदार जीत मिली। बिहार में चुनाव लड़ने के लिए एक भी सीट न दिए जाने से झामुमो नाराज है और इसका असर आगे चलकर देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी आरजेडी के एकमात्र मंत्री को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। चर्चा है कि बिहार में चुनाव लड़ने के लिए सीट नहीं दिए जाने से नाराज झामुमो आरजेडी कोटे से एकमात्र मंत्री संजय यादव को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। मालूम हो कि घाटशिला में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 38524 मतों से पराजित कर दिया। तीसरे स्थान पर जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू रहे। सोमेश सोरेन को कुल 104794 वोट मिले।

