Jharkhand Weather: नवंबर में शीतलहर, दिसंबर में बारिश...इस बार झारखंड के लोगों के लिए मुश्किल पैदा करेगी ठंड! बच्चे और बुढ़े जरा रहें बचके

Monday, Nov 24, 2025-06:33 PM (IST)

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम की मार शुरू हो चुकी है। शीतलहर और हल्के-हल्के कोहरे ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। दिन में धूप और रात में ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। वहीं, इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में बारिश की संभावना जता दी है।

29 नवंबर से झारखंड में छाएंगे बादल 
मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में 29 नवंबर से बादल छाएंगे और उसके बाद बारिश हो सकती है। अगले सोमवार से पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह में कुहासे और आंशिक बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उसके पास अंडमान सागर के दक्षिणी भाग में गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। 24 नवंबर से यह निम्न दबाव चक्रवातीय तूफान का रूप ले सकता है। वहीं 25 नवंबर तक तमिलनाडु के कन्याकुमारी के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन निम्न दबाव क्षेत्र में बदलेगा। इस दो बड़े सिस्टम के बनने से 29 नवंबर से झारखंड में बादल छाएंगे। इसके बाद बारिश होने की संभावना है।

8 से 10 डिग्री के बीच रहेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी सुबह हल्की धुंध या कोहरा छाने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, दिन के समय आसमान साफ रहेगा और धूप निकलने से मौसम आरामदायक रहेगा। 23 से 26 नवंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में 8 से 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static